फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three youths looted 3500 rupees on the power of pistol at petrol pump

Fatehabad News: पेट्रोल पंप पर पिस्तौल के बल पर तीन युवकों ने 3500 रुपये लूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Three youths looted 3500 rupees on the power of pistol at petrol pump
टोहाना। शहर के चंडीगढ़ रोड स्थित जगन्नाथ पेट्रोल पंप के सेल्समैन से नकाबपोश तीन बदमाश पिस्तौल के बल पर नकदी छीन कर ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची शहर पुलिस ने पंप मालिक अनीता रानी के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया है।पुलिस को दी शिकायत में न्यू गुप्ता कॉलोनी निवासी अनीता बंसल ने बताया कि 31 जुलाई को रात करीबन सवा आठ बजे उसके पेट्रोल पंप पर कमालवाला का रहने वाला अमित सेल्समैन ग्राहकों को तेल डाल रहा था तभी काले रंग के स्पलेंडर पर तीन युवक आए जिन्होंने अपने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। उसने बताया कि आरोपियों ने अमित से पचास रुपये का तेल डलवाया और पिस्तौल निकालकर सेल्समैन पर तान दी और 3500 रुपये की नकदी छीनकर फरार हो गए। उसने बताया कि आरोपियों का अमित ने पीछा किया लेकिन वे कैंची चौक की तरफ भाग गए। थाना प्रभारी टोहाना शादीराम ने बताया कि पेट्रोल पंप के सेल्समैन से पिस्तौल के बल पर रुपए ले जाने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed