फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three e-rickshaws overturned in a single day in a pothole on the road in Shoknagar

Fatehabad News: शोकनगर में सड़क पर बने गड्ढे में एक ही दिन में पलटे तीन ई-रिक्शा

Mon, 08 Sep 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 08 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Three e-rickshaws overturned in a single day in a pothole on the road in Shoknagar
अशोक नगर मोहल्ला में पलटा ई-रिक्शा।
फतेहाबाद। रविवार को हुई हल्की बूंदाबांदी ने फतेहाबाद शहर के अशोक नगर मोहल्ले की जर्जर सड़कों की पोल खोल दी। बारिश के बाद सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर गया, जिससे आधे घंटे के भीतर तीन ई-रिक्शा पलट गए। ये हालात तब हैं जब नगर परिषद प्रशासन ने शहर में गड्ढे भरने के लिए एजेंसियों को ठेके दे रखे हैं।
विज्ञापन

एक ई-रिक्शा में सवार महिला को हाथ में चोटें आईं जबकि दो बच्चे बाल-बाल बच गए। अन्य दो रिक्शा में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अशोक नगर की यह सड़क पिछले एक साल से भी अधिक समय से टूटी हुई है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग ने पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत के लिए यहां खोदाई की थी, लेकिन बाद में सड़क को फिर से दुरुस्त नहीं किया गया। यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग और माजरा गांव को जोड़ती है, जिससे यहां से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्लावासी विनोद कुमार, दीपक, राहुल, शीतलदास और सुरेंद्र ने बताया कि नगर परिषद को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। उन्होंने बताया कि रविवार को गड्ढों में भरे पानी की गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण ई-रिक्शा पलट गए।
पहली घटना में महिला और उसके दो छोटे बच्चे सवार थे। महिला को हल्की चोट आई, लेकिन बच्चे सुरक्षित हैं। इसके बाद दो और ई-रिक्शा गड्ढों में फंसकर पलट गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और गड्ढों के चारों ओर ईंटें और पत्थर रखकर अन्य लोगों को सचेत करने की कोशिश की।
---
गड्ढों को भरने की उठाई मांग :
अशोक नगर मोहल्ला में गलियों में गड्ढे होने के साथ-साथ पेयजल की समस्या बनी हुई है। नगर परिषद की ओर से विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर कोई विकास कार्य नजर नहीं आ रहा है। प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से ले और जल्द से जल्द इन गड्ढों को भरवाकर लोगों को राहत प्रदान करे, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
---
मोहल्ला में गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण सड़कों पर पानी भरा रहता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। प्रशासन को इस बारे में संज्ञान लेना चाहिए।

-विनोद मोहल्लावासी।

---

पिछले साल पेयजल लाइन ठीक करने के लिए ब्रह्मकुमारी रोड को उखाड़ी गई थी, लेकिन इसको ठीक नहीं किया गया। बारिश के दौरान इसमें दोपहिया व ई-रिक्शा सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

-मोहित कुमार, मोहल्लावासी।

---

अशोक नगर में कई जगह पर सड़कों में गड्ढे बने हुए हैं। इससे लोग परेशान हैं। अंधेरे में पैदल चलने वाले और दोपहिया वाहनों को चालकों को हादसे का खतरा बना रहता है।


-शीतलदास, मोहल्लावासी।

---

सीवरेज लाइन के ब्लॉकेज होने के कारण जलनिकासी नहीं हो पा रही है। वहीं रोड पर गड्ढों में पानी भरा रहता है। इससे वाहन चालकों इनकी गहराई का अनुमान नहीं लगा पाते, जिससे हादसे हो रहे हैं।

-मंगल सिंह, मोहल्लावासी।

-

:: आपके माध्यम से समस्या के बारे में पता चला हैं। ब्रह्मकुमारी आश्रम रोड पर जाकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। इसके बाद इसको ठीक किया जाएगा।

-ज्ञान प्रकाश, कार्यकारी अभिंयता, नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed