फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three day football competition to be held in MM College from 25th

Fatehabad News: एमएम कॉलेज में 25 से होगी तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता

Tue, 22 Oct 2024 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 22 Oct 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Three day football competition to be held in MM College from 25th
कोच गुलजार।
फतेहाबाद। फतेहाबाद शहर में एमएम कॉलेज के खेल मैदान में फतेहाबाद फुटबाल क्लब की ओर से 25 अक्तूबर से तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए कोच गुलजार खान ने बताया कि हर साल फतेहाबाद फुटबाल क्लब की ओर से फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल के माध्यम से बच्चों को नशे से दूर रखना है। अगर बच्चे खेल को अपना समय देंगे, तो वो नशे से दूर रहेंगे। इससे हम समाज में फैले नशे को खत्म कर सकते हैं। इस टूर्नामेंट में जो भी टीम खेलने के लिए आएगी, वो एक ही पंचायत या एक ही शहर से होनी चाहिए। एक टीम में सिर्फ 11 खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


टीम में 9 खिलाड़ियों का वजन 40 किलोग्राम व दो खिलाड़ियों का वजन 45 किलोग्राम से ज्यादा नहीं होना चाहिए। साथ ही टूर्नामेंट में भाग लेने वाले किसी भी खिलाड़ी का जन्म साल 2007 से पहले का नहीं होना चाहिए। टूर्नामेंट में प्रथम आने वाली टीम को 21 हजार रुपये का नगद इनाम व ट्राफी व दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 15 हजार रुपये व ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूर्नामेंट के दौरान बेस्ट प्लेयर को अलग से इनाम दिया जाएगा। 25 अक्तूबर को इस टूर्नामेंट का उद्घाटन सर्व जातीय मंच के प्रांतीय अध्यक्ष विजय चौधरी करेंगे। टूर्नामेंट में पूरे हरियाणा व आसपास के राज्यों से फुटबाल टीमें पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed