फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three boys who came on bike injured a young man by beating him

Fatehabad News: बाइक पर आए तीन लड़कों ने युवक को कापा मारकर किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Three boys who came on bike injured a young man by beating him
नागरिक अस्पताल में कापे से घायल युवक का इलाज करते डॉक्टर
रतिया। शहर के पुराना बस स्टैंड पर किराना की दुकान पर काम करने वाले एक युवक को बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने पुरानी रंजिश के तहत सिर में कापा मारकर घायल कर दिया। युवक को घायल अवस्था में आसपास के दुकानदारों ने नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। मगर हालत गंभीर होने के चलते युवक को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घायल युवक के परिचितों ने बताया कि नहर कालोनी निवासी लवप्रीत शहर के पुराने बस स्टैंड में किराना दुकान में काम करता है। कुछ समय से लवप्रीत का कुछ युवकों से झगड़ा चल रहा था। बुधवार को लवप्रीत जब दुकान पर बैठा था तो बाइक पर सवार होकर तीन युवक दुकान के बाहर आए। लवप्रीत को भी बाहर आने का इशारा किया। लवप्रीत जैसे ही उक्त युवकों के पास आया तो बाइक पर सवार एक युवक ने अपने हाथ में पकड़ा हुआ कापा लवप्रीत के सिर पर दे मारा। इससे लवप्रीत के सिर से खून बहने लगा तो बाइक सवार युवक वहां से भाग गए। इसके बाद दुकानदारों ने घायल लवप्रीत को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। गंभीर हालात के चलते उसे रेफर कर दिया गया। शहर थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। अभी तक युवक के बयान नहीं हुए हैं। बयानों के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed