फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three agencies will handle government paddy procurement in the district

Fatehabad News: जिले में तीन एजेंसियां संभालेंगी धान की सरकारी खरीद

Mon, 28 Sep 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 28 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Three agencies will handle government paddy procurement in the district
फतेहाबाद। शहर की अनाज मंडी आई बासमती धान की फसल।
फतेहाबाद। जिले में धान की खरीद के लिए प्रशासन की ओर से तीन एजेंसियों को पूरे जिले की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासन की ओर से 7 अनाज मंडी सहित कुल 50 खरीद केंद्र धान की सरकारी खरीद के लिए बनाए गए है। किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन ने व्यापक स्तर पर प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 50 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें प्रमुख अनाज मंडियां और ग्रामीण खरीद केंद्र शामिल हैं ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर न जाना पड़े। इस बार सरकार ने धान की खरीद की जिम्मेदारी तीन सरकारी एजेंसी फूड सप्लाई विभाग, हैफेड और हरियाणा वेयरहाउस को सौंपी है।
विज्ञापन

सरकार ने धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भी तय कर दिया है। इस बार धान का सरकारी मूल्य 2431 रुपये निर्धारित किया गया है। जो पिछली बार करीब 2369 रुपये प्रति क्विंटल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जिले में ये बनाए गए हैं खरीद केंद्र

जिले में प्रशासन की ओर से फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, भूना, जाखल, धारसूल मंडी के अलावा अहरवां, अकांवाली, अयाल्की, अलीकां, बबनपुर, बहबलपुर, वाड़ा, बोड़ा, ब्राह्मणवाला, बुवान, चांदपुरा, ढाणी बबनपुर, धारसुल, दिगोह, हसंगा, हिंदवाला, करंडी, लांबा, महमदकी, म्योंद, नांगला, नन्हेंड़ी, रहनवाली, एसपी सोत्र, सनियाना, शक्करपुरा, ठरवा, ढांड, कमाना, लधुवास, भूदंडवास, लाली, गोरखपुर, तामसपुरा, भट्ट कलां, पीली मंदोरी, किरढान, नहला, ढाणी गोपाल, नागपुर, भिरड़ाना, भट्ट खुर्द, ढाणी दादूपुर, रसूलपुर और सहनाल रोड रतिया में खरीद केंद्र बनाया गया है।

----
पिछले साल टूटा था खरीद का रिकॉर्ड
जिले में साल 2025 में धान खरीद ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 2025 में 11 लाख 2 हजार 616 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई थी। इस बार प्रशासन को उम्मीद है कि करीब 7 लाख से 8 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हो सकती है। जिसको लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है।
----
मंडी अलाॅट लेकिन मिलर्स को लेकर अभी भी दिक्कत बरकरार
धान खरीद शुरू होने में दो दिन का समय बाकी है, लेकिन मिलिंग को लेकर सरकार और राइस मिलर्स के बीच विवाद गहरा गया है। नई नीति में एफडी की राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये किए जाने, पिछले सीजन का सीएमआर नहीं उठने और बकाया भुगतान लंबित रहने से मिलर्स नाराज हैं। जिले की करीब 300 राइस मिलों में से अब तक केवल अब तक 45 मिल संचालकों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है, जबकि पिछले साल 261 मिलों ने काम किया था।

---
धान की खरीद के लिए तैयारियां चल रही हैं। जिले में 50 केंद्रों पर तीन एजेंसियां धान की खरीद करेंगी। किसानों से अपील है कि वे अपनी फसल को सुखाकर लेकर आएं। 17 प्रतिशत नमी वाला धान ही एजेंसी की ओर से खरीदा जाएगा।
- कुशल पाल बूरा, डीएफएससी फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed