फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Thr crooks ran away with 25 lakhs rupees and jewelry

खुद का छैनी-हथौड़ा भूलने की बात कह घर में घुसे बदमाश, फिंगर प्रिंट्स ना छूटे, इसलिए टी-शर्ट का किया इस्तेमाल

Fri, 21 Aug 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Thr crooks ran away with 25 lakhs rupees and jewelry
मीडिया को जानकारी देती महिला कविता। - फोटो : Fatehabad
स्थानीय आजाद नगर में फाइनेंसर सुनील कुमार के घर में लूटपाट करने वाले बदमाश इस बात से भली-भांति वाकिफ थे कि उसके घर में 25 लाख की राशि आई हुई है। जिसके चलते उन्होंने इसी घर को उसी समय निशाना बनाया जब घर का मालिक सुनील कुमार अपने दफ्तर गया हुआ था। इतना ही नहीं, डकैती करने वाले बदमाश इतने शातिर थे कि उन्होंने घर का सामान इधर-उधर करने के लिए हाथों में एक टी-शर्ट का इस्तेमाल किया ताकि घर की किसी चीज पर उनके फिंगर-प्रिंट्स न छूट जाएं। ये बात खुद फाइनेंसर की पत्नी एवं वारदात का शिकार हुई कविता ने बताई। कविता ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीबन साढे़ दस बजे वह अपने घर में अपने साढे़ चार वर्षीय बेटे उदय के साथ अकेली थी। उसी समय स्कूटी पर तीन लोग आए जिसमें से एक स्कूटी पर बाहर खड़ा रहा जबकि दो अन्य गेट पर आए और कहा कि उनकी छैनी व हथौड़ा वे घर में भूल गए थे वो लेने आए हैं। कविता ने बताया कि जब उसने उनको मना किया तो दोनों घर में घुस गए तथा कहा कि जो तीन दिन पहले 25 लाख रुपये आए हैं वो दो। महिला के अनुसार उसने मना करते हुए कहा कि पैसों के बारे उसके पति सुनील को पता है उसे कोई जानकारी नही है। इस बीच जब महिला चिल्लाई तो आरोपियों में से एक ने पिस्तौल व चाकू निकालकर उसे एक कमरे में तथा उसके बेटे को दूसरे कमरे में बाहर से बंद कर दिया। दूसरा आरोपी ऊपर चला गया। महिला ने बताया कि जब वह बाहर आई तो देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ था तथा उसका बेटा घबराया हुआ था। महिला ने बताया कि आरोपी घर से नकदी, उसके कानों की बालियां व अन्य सामान छीनकर ले गए। इतना ही नहीं, आरोपी युवकों ने कविता के पहने हुए सभी जेवर उतरवा लिए और फिर घर की अलमारियों में तोड़ फोड़ करने लगे। कविता ने बताया कि दोनों बदमाश घर में करीब 30 मिनट से ज्यादा देर तक तलाशी व तोड़ फोड़ करते रहे और सभी लॉक तोड़ डाले।
विज्ञापन

पीड़ित कविता ने बताया कि इस दौरान जब उसके पति घर आए और डोर बेल बजाई तो बदमाशों ने दरवाजा नहीं खोला और मुझे भी एक कमरे में लॉक कर दिया। इसके बाद क्या हुआ, मुझे पता नहीं।
विज्ञापन

इस तरह हुआ घटनाक्रम
जानकारी अनुसार महिला के पति सुनील का बस स्टैंड के सामने गुरुद्वारा वाली गली में फाइनेंस का दफ्तर है। सुनील का कहना है कि करीबन साढे़ दस बजे उसके पास कोई व्यक्ति रुपये लेने के लिए आया तो वह रुपये उठाने घर चला गया। घर का बंद दरवाजा देखकर कई बार डोरबेल बजाई। सुनील के अनुसार इसी दौरान मकान से तीन युवक पिस्तौल लहराते हुए बाहर निकले। उनको देखकर किसी अनिष्ट की आशंका से जब वह घर में घुसा तो देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ था तथा घर से रुपये और जेवरात गायब थे। सुनील ने बताया कि उसने तीनों आरोपियों का मोटरसाइकिल पर पीछा करना शुरू कर दिया और साथ ही पुलिस को भी सूचित कर वारदात की जानकारी दी। उसके साथ उसका डांगरा निवासी दोस्त हवा सिंह भी साथ था। वे पीछा करते-करते गांव लोहाखेड़ा के पास पहुंचे। सुनील के अनुसार आरोपियों की स्कूटी पत्थर से टकरा गई जिससे वे नीचे गिर गए। उसने बताया कि आरोपियों ने सुनील व उसके दोस्त पर दो फायर भी किए लेकिन वे बच गए। उसने कहा कि कुछ दूरी पर उन्होंने वहां खड़े मोटरसाइकिल को छीनने के लिए उसके मालिक पर फायर कर दी तथा मोटरसाईकिल लेकर लोहाखेड़ा व कन्हड़ी के पास खेतों मे भागने लगे। गांव के अनेक लोग आरोपियों के पीछ भागने लगे तो एक आरोपी ने स्वयं को गोली मार ली बाकि को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की तीन टीमें लगी थी आरोपियों के पीछे, एसपी ने दी शाबासी
पुलिस के अनुसार लूट की घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर विनोद के नेतृत्व में सीआईए, सुरेंद्र कंबोज के नेतृत्व में सदर पुलिस व सुरेंद्रा के नेतृत्व में शहर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। इसके अलावा पुलिस ने नरवाना टी प्वाइंट पर भी नाका लगाकर जांच शुरू कर दी थी। आरोपियों को धान के खेत में जाकर पकड़ने के लिए पुलिस की टीम खेतों में घुस गई। मामले की सूचना पाकर पहुंचे एसपी राजेश कुमार व डीएसपी बिरम सिंह ने तीनों पुलिस टीमों की सराहना की। इस दौरान जांच के लिए आए एफएसएल से डॉ. जोगिंद्र की टीम ने सुनील के घर और वारदात की जगह से सबूत जुटाए। एफएसएल के अनुसार आरोपी ने सिर में गोली मारी है जो उसके सिर के आर पार हो गई।

फाइनेंस का काम करने वाले आजाद नगर निवासी सुनील नामक एक व्यक्ति के घर में दो लोग मास्क लगाए हुए जबरदस्ती घुस आए जबकि उनका एक साथी घर के बाहर स्कूटी लिए खड़ा था। घर में घुसे बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर गृहणी से नकदी और गहने आदि लूट ले गए। गांव लोहाखेड़ा के पास पुलिस से बचने के लिए बदमाशों ने गांव लोहाखेड़ा में रहने वाले लखबीर नामक युवक की बाइक छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने लखबीर के हाथ में गोली मार दी। बाद में खुद को घिरा देखकर एक बदमाश ने खुद को गोली मार ली जबकि दो अन्य पकड़ लिए गए। पुलिस अब इस पूरे मामले में गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है। -बिरम सिंह, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed