फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   There is no special bus to go from the old bus stand to the new bus stand.

Fatehabad News: पुराने बस स्टैंड से नए बस स्टैंड जाने के लिए नहीं कोई स्पेशल बस

Tue, 30 Jul 2024 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 30 Jul 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
There is no special bus to go from the old bus stand to the new bus stand.
फतेहाबाद। करीब दो साल पहले शहर का नया बस स्टैंड करीब 6 किलोमीटर दूर शिफ्ट कर दिया गया। जिस कारण दिल्ली, चंडीगढ़, अमृतसर आदि जैसे लंबे रूट पर जाने वाली सवारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, कई बार इसको लेकर स्कूलों व काॅलेजों में जाने वाले विद्यार्थियों व सामाजिक संगठनों के लोगों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इसके आधार पर प्रशासन ने हल निकालते हुए कुछ बसों को पुराना बस स्टैंड से होकर जाने के निर्देश जारी किए। रोडवेज विभाग की ओर से शाम 7 से सुबह 7 बजे तक सभी बसों को शहर के पुराना बस स्टैंड से होकर गुजरने के आदेश हैं। मगर इस बीच दिन के समय यात्रियों के लिए कोई भी स्पेशल बस पुराना बस स्टैंड से नए बस स्टैंड तक जाने के लिए नहीं है।
विज्ञापन

अधिकारियों की माने तो गांव में जाने वाली बसें जब अपना रूट खत्म करती हैं तब वह पुराना बस स्टैंड आती है और जो भी सवारी पुराना बस स्टैंड से नए बस स्टैंड जाना चाहती है, उसे लेकर ही नए बस स्टैंड जाती हैं। अधिकारियों के मुताबिक हर 15 मिनट के बाद पुराना बस स्टैंड से कोई ना कोई बस रूट खत्म करके नए बस स्टैंड में जाती है, लेकिन धरातल पर वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है। सवारियों को तो नए बस स्टैंड जाने के लिए ऑटो या ई-रिक्शा से ही जाना पड़ रहा है। इस दौरान ऑटो व ई-रिक्शा चालक यात्रियों से मनमर्जी के रेट वसूलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो व ई-रिक्शा की वजह से पुराना बस स्टैंड पर रहती है जाम जैसी स्थिति
शहर में जाम न लगे, इसको लेकर नए बस स्टैंड को शहर से बाहर शिफ्ट किया गया है। मगर बस स्टैंड को बाहर शिफ्ट करने से जाम की स्थिति खत्म नहीं हुई है। पहले बसों के कारण शहर में जाम लगता था, लेकिन अब ऑटो व ई-रिक्शा की वजह से पूरा दिन जाम की स्थिति रहती है। वहीं, ई-रिक्शा चालक अपने रिक्शा को बिल्कुल रोड पर खड़ा करते हैं। वहीं ग्रामीण रूटों व लोकल रूटों पर चलने वाली निजी बसें भी रोड पर खड़ी रहती हैं।
कई बार रोडवेज विभाग को यात्रियों की सुविधा के लिए पुराना बस स्टैंड से नए बस स्टैंड तक बस चलाने के लिए बोला गया है, लेकिन विभाग के पास बसें ही नहीं है। वहीं सरकार द्वारा स्कूल व कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए पिंक बसें दी गई है, लेकिन विभाग उनको ग्रामीण रूटों पर चला रहा है। जिस कारण छात्राओं को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- हरदीप सिंह, अध्यक्ष, जिंदगी संस्था।

हमारी काफी बसें पुराना बस स्टैंड से नए बस स्टैंड तक आती है। अगर यात्रियों की स्पेशल बस चलाने के लिए मांग आएगी तो उसके अनुसार बस चला दी जाएगी। यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो उसको लेकर विभाग प्रयासरत है।

- सुभाष ढांड, संस्थान प्रबंधक, फतेहाबाद
पुराना बस स्टैंड के पास ही ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी तैनात है। अगर फिर भी जाम की स्थिति रहती है तो तैनात कर्मचारी को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएंगे। मौके पर ट्रैफिक पुलिस की गाड़ियों की गश्त भी बढ़ाई जाएगी।
-राजेश कुमार, प्रभारी, ट्रैफिक पुलिस, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article