{"_id":"3edfa9f5253540b5b149c3dff8b8ad13","slug":"there-are-no-any-candidates-in-42-wards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 वार्डों में नहीं बन पाएगा कोई पंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42 वार्डों में नहीं बन पाएगा कोई पंच
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Sun, 03 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो ब्लॉकों के 42 वार्डों में एक भी नामांकन नहीं आया है। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश खोथ ने इसकी पुष्टि की है। फतेहाबाद और टोहाना ब्लॉक में 10 जनवरी को पंचायत चुनावों की वोटिंग होनी है।
जानकारी के अनुसार जिन पंच पदों के लिए नामांकन नहीं आए हैं, उन पदों पर अब जून में चुनाव प्रक्रिया अपनाई जाएगी। बता दें कि पंचायती राज संस्थाओं में जून और दिसंबर माह में ही उपचुनाव करवाए जाते हैं।
ऐसे में इन पंचों के चुनाव भी अब जून में ही होने के आसार हैं। राजेश खोथ से मिली जानकारी के अनुसार फतेहाबाद में पंचायतों के 12 वार्डों और टोहाना के 30 वार्डों में उम्मीदवारों का ही टोटा है।
विज्ञापन
इन वार्ड में कोई नामांकन नहंीं आने से फिलहाल पंच के पद खाली रहेंगे। चुनाव आयोग के अगले आदेश के बाद ही इस बारे कोई फैसला लिया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से इस बारे में औपचारिक रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी गई है।
फतेहाबाद के जिन 12 वार्डों में पंचों का एक भी नामांकन नहीं आया है, उनमें 5 वार्ड एससी महिला के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा 3 वार्ड एससी पुरुष के लिए एवं पिछड़े वर्ग और सामान्य जाति की महिला के लिए एक-एक वार्ड आरक्षित हैं। दो वार्ड सामान्य जाति के उम्मीदवार के लिए हैं।
इन योग्यताओं पर खरे उतरना जरूरी
प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों पर कई शर्तें लगाई हैं जिनको पूरा किए बिना कोई भी पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाएगा।
इसके अनुसार सामान्य जाति का व्यक्ति कम से कम दसवीं पास होना चाहिए। सामान्य जाति की महिला एवं एससी उम्मीदवारों के लिए ये योग्यता आठवीं पास रखी गई है।
जबकि एससी महिला के लिए ये योग्यता पांचवीं पास है। इसके अलावा बैंकों और बिजली निगम का डिफाल्टर नहीं होना चाहिए। साथ ही संभावित उम्मीदवार के घर पर चालू हालत का शौचालय होना भी अनिवार्य है।
68 फीसदी पंच चुन लिए गए निर्विरोध
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश खोथ के मुताबिक फतेहाबाद में पंचायतों के तकरीबन 68 प्रतिशत पंच निर्विरोध चुने जा चुके हैं। जबकि टोहाना में ये आंकड़ा 60 फीसदी तक है।
फतेहाबाद के पंचों के कुल 712 वार्डों में से 485 और टोहाना के कुल 486 में से 294 पंच निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इसके अलावा जिले के लगभग आधा दर्जन से अधिक गांवों में सरपंच पद के लिए भी सर्वसम्मति बन चुकी है।
फतेहाबाद और टोहाना खंड में पंचायतों के 42 वार्ड ऐसे हैं जहां पर पंच के लिए एक भी नामांकन नहीं आया है। इन पंच पदों के लिए अब जून में चुनाव करवाए जा सकते हैं।
राजेश खोथ, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, फतेहाबाद