फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The young man's throat, killing Retkr

युवक की गला रेतकर हत्या

Fri, 27 Jun 2014 11:41 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Fri, 27 Jun 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
भूना के गांव ढाणी डूल्ट में बृहस्पतिवार की रात को एक युवक की तेजधार हथियारों से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद ढाणी डूल्ट में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हंसराज बिश्नोई दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की जांच की तो तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है। तेजधार हथियार से करीब पांच बार प्रहार किए गए थे। हत्या क्यों और किसने की, मामले का अभी खुलासा नहीं हुआ है। डीएसपी नृपजीत सिंह और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ की टीम के इंचार्ज डॉ. जोगेंद्र सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर हत्या से संबंधित पहलुओं की जांच की। पुलिस ने युवक के पिता दलीप सिंह मावलिया की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव ढाणी डूल्ट निवासी 22 वर्षीय पवन कुमार पुत्र दलीप सिंह उज्जैन कॉलेज चंदड़कलां में जेबीटी द्वितीय सेमेस्टर का छात्र था। पवन कुमार गांव ढाणी डूल्ट में दोस्तों के साथ प्रतिदिन दौड़ प्रतियोगिता में भी भाग लेता था। ढाणी डूल्ट के विकास पूनिया और पवन मावलिया प्रतिदिन सुबह 9 बजे मोटरसाइकिल से चंदड़कलां कॉलेज जाते थे और छुट्टी के बाद दोपहर 2 बजे वापस गांव आते थे। अपने दोस्त की हत्या पर विलाप प्रकट करते हुए विकास ने बताया कि पवन की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे पवन की बहन नीलम नींद से उठाने के लिए उसे घर की बैठकमें गई तो खुन से लथपथ पवन के शव को देखकर उसकी चीख निकल गई। पवन का शव चारपाई पर पड़ा था और जमीन पर खून पड़ा था। नीलम के चिल्लाने के बाद परिवार व पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान दलीप सिंह के परिवार में पत्नी भतेरी देवी के अलावा तीन बेटियां और दो बेटों का परिवार था। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटे सतबीर और पवन अविवाहित थे



मोबाइल कॉल डिटेल से खुल सकता है रात : डीएसपी

डीएसपी नृपजीत सिंह ने बताया कि पवन की किसी के साथ कोई रंजिश परिजन नहीं बता रहे हैं। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है या दोस्तोें की कोई कहासुनी का परिणाम है, यह खुलासा मोबाइल कॉल डिटेल और मैसेज की जांच से खुलने की उम्मीद है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed