फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The worker buried under a mound of soil was taken out after two hours, by then he had died

Fatehabad News: मिट्टी का तोंदा गिरने से दबे मजदूर को निकालने में लगे 2 घंटे, हुई मौत

Sat, 21 Dec 2024 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 21 Dec 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
The worker buried under a mound of soil was taken out after two hours, by then he had died
मृतक मजदूर सोनू का फाइल फोटो।
टोहाना। शहर के हिसार रोड पर निर्माणाधीन जलघर-2 में पाइप डालने का कार्य करने गड्ढे में उतरे मजदूर पर मिट्टी का तोंदा गिर गया। मिट्टी में करीब दो घंटे तक दबे रहने से 26 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान टिब्बा बस्ती निवासी सोनू के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

परिजनों ने फिलहाल शव को मानव सेवा संगम अस्पताल में रखवा दिया है, जिसका अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा। बता दें कि जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से करोड़ों रुपये की लागत से हिसार रोड पर जलघर-2 का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सोनू पाइप जोड़ने के लिए करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में उतरा था।
विज्ञापन

वह गड्ढे में कार्य कर ही रहा था कि इसी दौरान अचानक मिट्टी का तोंदा उसके ऊपर गिर गया। इसके बाद वहां खड़े मजदूरों ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी तो उसे बचाने का प्रयास शुरू किया गया। करीब दो घंटे बाद जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से सोनू को निकाला गया। इसके बाद तत्काल वहां मौजूद एंबुलेंस में डालकर उसे नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
तीन साल का बेटा, सात महीने की है बेटी
परिजनों के मुताबिक सोनू का बड़ा भाई राजीव भी मजदूरी करता है। सोनू विवाहित था। उसके तीन साल का बेटा और सात महीने की बेटी है। जलघर में पाइप लाइन बिछाने का कार्य करीब एक साल से चल रहा है। हालांकि, इस मामले में परिजनों और ठेकेदार के बीच समझौता होने के कारण पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई।

---------
पिता के बयान पर की इत्तफाकिया कार्रवाई
शहर थाना प्रभारी देवीलाल के अनुसार मृतक सोनू के पिता महिपाल के बयान पर पुलिस ने फिलहाल इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव को वारिसों के हवाले कर दिया गया।

मृतक मजदूर सोनू का फाइल फोटो।

मृतक मजदूर सोनू का फाइल फोटो।

मृतक मजदूर सोनू का फाइल फोटो।

मृतक मजदूर सोनू का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed