फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The woman who stole the child from the hospital did not appear in the court again

अस्पताल से बच्चा चुराकर भागी महिला कोर्ट में दोबारा नहीं हुई पेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
The woman who stole the child from the hospital did not appear in the court again
फतेहाबाद। तीन साल पहले नागरिक अस्पताल से बच्चा चुराकर भागने वाली महिला दोबारा कोर्ट में पेश नहीं हुई।। इस मामले में फतेहाबाद शहर पुलिस ने सीजेएम कोर्ट के आदेशों पर महिला के खिलाफ 174ए के तहत केस दर्ज किया है। अदालत महिला को पहले ही भगौड़ा घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुंदर सिंह निवासी गांव भूथनखुर्द ने अपनी प्रसूता पत्नी को आठ जून 2019 को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया था। नौ जून को उसकी पत्नी को एक लड़का पैदा हुआ। सुंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि इसी दौरान एक महिला उसकी पत्नी के पास आकर बैठ गई और उनसे बातें करने लगी। इस महिला ने बताया था कि उनका भी सिरसा से एक डिलीवरी केस आने वाला है। सुंदर सिंह ने बताया था कि उसकी पत्नी को तीसरा बच्चा था और इसके उसने चिकित्सकों से उसकी पत्नी की नसबंदी का ऑपरेशन करने को कहा था। उसकी पत्नी नागरिक अस्पताल के महिला वार्ड में एडमिट थी और 11 जून को उपरोक्त महिला उसका बच्चा उठाकर ले गई। सीसीटीवी जांच करने में पर पता चला कि महिला बच्चे को अपने साथ लेकर जा रही है। पुलिस ने इस मामले में महिला के खिलाफ भादंसं की धारा 363 का केस दर्ज किया था। बाद में महिला को पकड़ लिया गया और उसकी पहचान सरनजीत कौर निवासी गुरुनानक पुरा मोहल्ला फतेहाबाद के तौर पर हुई थी। महिला अदालत से जमानत लेने के बाद दोबारा कोर्ट में पेश नहीं हुई। इस पर अदालत ने उसे 16 अगस्त 2022 को भगौड़ा घोषित कर दिया। अब शहर पुलिस ने सीजेएम अंबरदीप सिंह के आदेशों पर इस महिला के खिलाफ भादंसं की धारा 174ए के तहत केस दर्ज करके उसकी तलाश आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed