फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The wedding celebrations were marred by violence outside the police station after the wedding procession failed to arrive

Fatehabad News: शादी की रंगत पड़ी फीकी, बरात न पहुंचने पर थाने के बाहर मारपीट

Fri, 30 Jan 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 30 Jan 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
The wedding celebrations were marred by violence outside the police station after the wedding procession failed to arrive
भूना के एक गांव में शादी के लिए बारात के ना पहुंचने पर थाने के बाहर आपस में हंगामा करते दोनों प
भूना। ब्लॉक के गांव डूल्ट में शुक्रवार को एक घर में बरात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन पलभर में सन्नाटा छा गया। तय समय पर बरात नहीं पहुंची, इससे विवाह नहीं हो सका। दुल्हन पक्ष ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दूल्हा पक्ष को नोटिस जारी कर हाजिर होने के निर्देश दिए। पटियाला से दूल्हा पक्ष के आठ लोग थाने पहुंचे। इसी दौरान कुछ लोगों ने इन पर हमला कर दिया। पुलिस ने बीचबचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। हमले में घायल एक व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि पटियाला से बरात आनी थी। नहीं पहुंचने की शिकायत मिलने पर दूल्हा पक्ष को बुलाया। ये लोग गाड़ी से उतरकर थाने की ओर बढ़ने लगे, तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इससे कासिमपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह (51) चेहरे पर कड़ा लगने से लहूलुहान हो गए। उनके साथ आए अन्य लोग थप्पड़-मुक्के खाते हुए किसी तरह थाने के अंदर पहुंचे। दूल्हा पक्ष ने बताया कि दूल्हे की तबीयत अचानक खराब हो जाने के कारण बरात नहीं ला सके। दुल्हन पक्ष के लोग इस दलील से संतुष्ट नहीं दिखे और दूल्हा पक्ष पर सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाए।
विज्ञापन



4 फरवरी को होगी अगली बातचीतथाना अध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई के अनुसार, फिलहाल दोनों पक्षों ने लिखित में सहमति जताते हुए 4 फरवरी को फिर से बातचीत करने का निर्णय लिया है। दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
कनाडा से बेटी को बुलाया, दूल्हा दूसरी बार भी बरात नहीं लाया
भूना। पटियाला से आने वाली बरात के नहीं आने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी शादी तय हो चुकी थी, लेकिन दूल्हे के बीमार होने का हवाला देकर बरात नहीं लाई गई। इस पर आपसी सहमति के बाद 30 जनवरी को फिर से शादी की तारीख तय की गई थी।
पुलिस को दी शिकायत में लड़की पक्ष ने बताया कि उनकी बेटी कुछ वर्षों से कनाडा में रह रही है। उसकी शादी के लिए पटियाला के एक युवक से रिश्ता तय किया और 8 फरवरी 2025 को शादी की तारीख रखी गई, लेकिन 6 फरवरी को दूल्हा पक्ष ने युवक के डिप्रेशन में आने और अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी। इस पर शादी रुक गई। हालांकि उन्होंने भरोसा दिया कि इलाज के बाद आपकी बेटी से ही शादी की जाएगी। इसके बाद युवती बिना शादी किए कनाडा लौट गई। करीब एक साल बाद दोनों परिवारों में 30 जनवरी को शादी करने की सहमति बनी। दुल्हन पक्ष ने अपनी लड़की को कनाडा से भारत बुलाया और तैयारियां शुरू कीं। लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, कीमती कपड़े और शादी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज खरीदी गई। दूल्हा पक्ष की शर्त पर 20 लाख रुपये में पातड़ा के एक बड़े मैरिज गार्डन को बुक किया गया, लेकिन शादी से ठीक पहले दूल्हे ने फिर से पिछला रवैया अपनाया।

सदमे में दुल्हन पक्ष के लोग
दुल्हन पक्ष का कहना है कि उन्होंने भरोसे के साथ वर पक्ष की हर शर्त मानी, लेकिन दो बार ऐन मौके पर उन्हें धोखा मिला। कनाडा से बेटी को बुलाने, शादी की तैयारियों और मैरिज गार्डन बुकिंग में भारी खर्च हुआ है। परिवार खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed