फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The tyre of a roadways bus going from Panipat to Sirsa burst

Fatehabad News: पानीपत से सिरसा जा रही रोडवेज बस का टायर फटा

Wed, 16 Jul 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 16 Jul 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
The tyre of a roadways bus going from Panipat to Sirsa burst
गांव धांगड़ में ओवरब्रिज पर बस का टायर बदलते चालक। संवाद
फतेहाबाद। गांव धांगड़ में बुधवार सुबह करीब 9 बजे ओवरब्रिज पर हरियाणा रोडवेज के पानीपत डिपो की किलोमीटर स्कीम की चलती बस का टायर धमाके के साथ फट गया। बस में 80 यात्री सवार थे। बस यात्री सहम गए। चालक की सूझबूझ से हादसा बच गया।
विज्ञापन


बस बुधवार सुबह पानीपत से सिरसा जा रही थी। बस में सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी और विद्यार्थी भी सवार थे। बस गांव धांगड़ के ओवरब्रिज पर चढ़ी तो टायर फट गया। टायर के कई टुकड़े हो गए और बस काफी दूर तक रिम पर ही घसीटती चली गई। चालक जसबीर ने बस की स्पीड कम करते हुए किनारे ले जाकर रोका। चालक जसबीर ने बताया कि टायर फटने के साथ ही बस पलटने का खतरा था। गनीमत है कि सभी यात्री सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन


दूसरी बस से किया यात्रियों को किया गया रवाना

घटना के बाद बस में सवार यात्री ओवरब्रिज से नीचे उतर आए। मामले की जानकारी फतेहाबाद के रोडवेज के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद दूसरी बस से यात्रियों को फतेहाबाद बस स्टैंड लाया गया। घटना के बाद बस के टायर को बदला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed