फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The transformer tilted, the villagers expressed fear of an accident

Fatehabad News: ट्रांसफार्मर झुका, ग्रामीणों ने हादसे की जताई आशंका

Sat, 21 Jun 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 21 Jun 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
The transformer tilted, the villagers expressed fear of an accident
भूना में ढाणी गोपाल गांव के मुख्य चौक में लगा ट्रांसफार्मर गंभीर रूप से झुका हुआस्त्रोत जागरू
भूना। ढाणी गोपाल गांव के मुख्य चौक में लगा ट्रांसफार्मर एक तरफ झुका हुआ है। इसकी स्थिति ऐसी है कि यह कभी भी गिर सकता है। चौक पर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली निगम को इस बारे में कई बार मौखिक रूप से शिकायत दी गई। एसडीओ, जेई और लाइनमैन को भी सूचना दी गई है, फिर भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। गांव के नंबरदार जगदीश फगेड़िया, रामभक्त ढाका, सुरेंद्र खीचड़ और त्रिलोकी पंडित ने कहा कि विभाग की लापरवाही से जनहानि हो सकती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर कोई दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी बिजली निगम की होगी। उन्होंने कहा कि यह लापरवाही आमजन की जान से खिलवाड़ है। ग्रामीणों की मांग है कि ट्रांसफार्मर के दोनों खंभे तुरंत सीधे कर ट्रांसफार्मर को सुरक्षित किया जाए। वहीं बिजली निगम के एसडीओ विजय कुमार ने बताया कि हाल ही में आए आंधी-तूफान से कई जगह ट्रांसफार्मर और पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में प्राथमिकता से काम हो रहा है। जल्द ही ढाणी गोपाल चौक के ट्रांसफार्मर की समस्या का भी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed