{"_id":"695feaee8a7c1d9006036f62","slug":"the-team-is-providing-treatment-and-rehabilitation-to-drug-addicts-through-counselling-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-146680-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नशा पीडि़तों की काउंसिलिग करवा उपचार और पुनर्वास करा रही टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नशा पीडि़तों की काउंसिलिग करवा उपचार और पुनर्वास करा रही टीम
Thu, 08 Jan 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा मजदूरों को नशे के खिलाफ जागरूक करते नशामुक्ति टीम के सब इंस्पेक्टर सुंदर मुसाफिर । पुल
फतेहाबाद। ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत फतेहाबाद और टोहाना क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इसमें नशा पीड़ितों की पहचान कर उन्हें काउंसिलिंग और उपचार का मार्गदर्शन किया गया। इस दौरान ड्रग पीड़ितों को उपचार और पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
नशा मुक्ति टीम फतेहाबाद के प्रभारी उपनिरीक्षक सुंदर के नेतृत्व में गांव चुघेअहली और शहर के चार नशा पीड़ितों की पहचान कर उन्हें काउंसिलिंग के बाद नागरिक अस्पताल से दवा दिलवाई गई। इसके साथ ही कबीर बस्ती और अशोक नगर में नुक्कड़ सभाएं की गई। यहां लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया।
ढाणी सांचला में मनरेगा मजदूरों को भी नशे के खिलाफ जागरूक किया गया और उन्हें इस अभियान में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया गया।वहीं, टोहाना क्षेत्र में नशा मुक्ति टीम के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक सज्जन कुमार के नेतृत्व में राज नगर और इंदिरा कॉलोनी में नशा पीड़ितों से संपर्क किया गया।
विज्ञापन
इनमें से चार पीड़ित उपचार के लिए सिविल अस्पताल टोहाना पहुंचे, जहां उनका इलाज शुरू किया जाएगा। इसके अलावा, करीब 10 नशा पीड़ितों से फोन के माध्यम से संपर्क किया गया और उन्हें उपचार के लिए प्रेरित किया गया। टोहाना में नशा पीड़ितों की वार्डवार सूची भी तैयार की गई है।