फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The sweetness of self-reliance mixed in life, the sourness of pickle

Fatehabad News: जीवन में आत्मनिर्भरता की मिठास घोल गई अचार की खटास

Mon, 31 Mar 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 31 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The sweetness of self-reliance mixed in life, the sourness of pickle
फतेहाबाद के पंचायत भवन में आयोजित गीता जयंती समारोह कार्यक्रम में लगी रानी बाला की स्टॉल पर साम - फोटो : jammu news
फतेहाबाद। सास से शौकिया तौर पर रानीबाला ने अचार डालना सीखा। रानीबाला का बनाया अचार लोगों को इतना पसंद आया कि उनकी अच्छी मांग आसपास होने लगी। अचार से होने वाली आय से रानी बाला पति को भी आर्थिक तौर पर सहयोग करने लगी।
विज्ञापन

गांव म्योंद कलां निवासी रानीबाला ने बताया कि उसने अपनी सास से अचार बनाना सीखा। वह हर तरह का अचार बना लेती है। इसके अलावा वह पीसी हुई हल्दी, कच्ची हल्दी, गुड़ व शक्कर आदि भी बेचती हैं। वहीं वह घर पर ही कई प्रकार के मसाले भी पीसती हैं। इन सब चीजों को पहले वे सिर्फ अपने परिवार के लोगों को बेचती थी, जिसके बाद उसने आस-पास के दुकानदारों व गांव के आसपास लगने वाले मेले में अपना सामान बेचना शुरू किया। इन सब सामान को बेचकर वो अपना घर भी चला रही हैं। इससे उन्हें अच्छी आमदनी हो जाती है।
विज्ञापन

मिलने लगा प्रशासन का सहयोग
रानीबाला ने बताया कि जब उसने इन सब चीजों को बेचने की शुरुआत की थी, तब वे सिर्फ अकेली थी। बाद में पति सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने इस काम में सहयोग करना शुरू किया। अब पिछले दो तीन सालों से कोई भी सरकारी कार्यक्रम होता है तो उन्हें अपना सामान बेचने के लिए जगह दी जाती है। पिछले साल दिसंबर में आयोजित हुए गीता जयंती समारोह में भी रानी बाला ने अपने अचार, हल्दी, गुड़ व शक्कर आदि बेचने के लिए स्टॉल लगाई थी। उपायुक्त मनदीप कौर ने उनके गुड़ की काफी तारीफ भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी महिलाओं को भी कर रही हैं जागरूक
रानी बाला साधारण परिवार से संबंध रखती हैं। पति निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। पति के सहयोग को लेकर उन्होंने इस काम की शुरुआत की थी। शुरुआत में काम में थोड़ी बहुत दिक्कतें भी आई। अब उनका अचार व अन्य उत्पाद बेचने का काम अच्छा चल रहा है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी रानीबाला अन्य महिलाओं को भी अपना काम करने के लिए प्रेरित करती हैं। 35 वर्षीय रानीबाला ने बताया कि उसकी शादी को करीब 17 साल हो चुके हैं। परिवार में एक बेटी और एक बेटा है। बेटी बीएड कर रहीं है तो बेटा 9वीं कक्षा का विद्यार्थी है। दोनों बच्चे भी उनका इस काम में काफी सहयोग करते हैं। रानी बाला के अनुसार वैसे तो वह हर तरह का अचार डाल लेती हैं, पर उनका जो सबसे खास किस्म का अचार है वह नींबू का है। इसकी काफी मांग रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed