फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The support of the loser...our Baba Shyam

Fatehabad News: हारे का सहारा...बाबा श्याम हमारा

Sat, 07 Feb 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 07 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
The support of the loser...our Baba Shyam
शहर में फाल्गुन मेले को लेकर  निशान लेकर चलते श्रद्धालु। संवाद
फतेहाबाद। खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव और वार्षिक फाल्गुन उत्सव के अवसर पर शनिवार को शहर में भक्ति का रंग छाया रहा। श्री श्याम प्रचार समिति की ओर से आयोजित निशान शोभा यात्रा में करीब 5,000 श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


यात्रा की शुरुआत शहर के पुरानी तहसील रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर से पूजा के साथ हुई। पुरुष, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी हाथों में श्याम बाबा का निशान थामे जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा और जय श्रीश्याम के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और उत्साह को देखते हुए शहरवासियों ने भी यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। मार्ग में सामाजिक संस्थाओं, स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने लंगर, जलपान और प्रसाद का वितरण किया। जगह-जगह फलों, शरबत और पानी की छबीलें लगाई गईं।
विज्ञापन


---

दिल्ली के कलाकारों ने बिखेरी झांकियों से छटा

आयोजन को यादगार बनाने के लिए दिल्ली और अन्य शहरों को कलाकारों को आमंत्रित किया गया था। शोभायात्रा के दौरान कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी और शिव-पार्वती की झांकियां प्रस्तुत कीं। इस दौरान आकर्षण का केंद्र खाटू नरेश का दरबार रहा, इसे ताजे और रंगीन फूलों से भव्य रूप दिया गया था। शोभायात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं पर इत्र की वर्षा भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


----





14 से निशान लेकर खाटू धाम के लिए रवाना होंगे श्रद्धालु

श्री श्याम प्रचार समिति व श्रद्धालु 14 फरवरी से निशान लेकर खाटू धाम के लिए रवाना होंगे। करीब 10 दिनों तक श्रद्धालु रात के समय आराम करते हुए 24 फरवरी को खाटू धाम पहुंचेंगे। इसके बाद समिति की ओर से 28 फरवरी तक खाटू धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed