फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The situation is bad, 1200 tons of garbage is on the road, HKRN drivers refuse to pick it up

Fatehabad News: हालात खराब, 1200 टन कचरा सड़क पर, एचकेआरएन चालकों ने उठाने से किया इन्कार

Fri, 08 May 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 08 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The situation is bad, 1200 tons of garbage is on the road, HKRN drivers refuse to pick it up
तेहाबाद। नगरपरिषद कार्यालय में धरना देते हड़ताली कर्मचारीस्त्रोत : संघ
फतेहाबाद। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से जिले के पांचों शहरों में हालात खराब हो रहे है। घर-घर कचरा उठान और शहर में सफाई न होने से 1200 टन कचरा जमा हो गया है। हालात ये है कि कचरा सड़कों पर फैल रहा है और इससे बदबू फैलने लगी है। प्रशासन ने शुक्रवार को एचकेआरएन के तहत तैनात चालकों को गाड़ियां निकालकर उठान के निर्देश दिए लेकिन उन्होंने भी इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ नगर परिषद कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने शाखाओं में जाकर कामकाज बंद करवाया। उन्होंने हाथ जोड़कर कर्मचारियों को शाखाओं से बाहर निकाला। नगर परिषद में गृहकर और जन्म-मृत्यु पंजीकरण कार्यालय में काम बंद रहा। कर्मचारी 11 मई तक हड़ताल पर हैं। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता शुक्रवार के कर्मचारी नेता सत्यवान टाक और मंच संचालन सचिव ओम प्रकाश लोट ने किया।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों के धरने को शुक्रवार को जिंदगी संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह, नौजवान सभा के जिला प्रधान पवन कुमार, शाहनवाज एडवोकेट, सीटू नेता बेगराज, ओमप्रकाश चड्ढा ने भी समर्थन दिया। धरने को संबोधित करते हुए इकाई प्रधान नरेश राणा और सत्यवान टाक ने कहा कि दमकल विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल को एक महीने से भी अधिक का समय बीत चुका है लेकिन सरकार उनकी मांगों पर ध्यान देने के बजाय केवल चुनावी जोड़-तोड़ और राजनीतिक समीकरणों में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ सफाई न होने से शहर में पिछले एक हफ्ते स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि जहां कूड़ा अधिक एकत्रित है वहां आम जनता द्वारा उनमें मजबूरी में आग लगाई जा रही है। इस कूड़े के जलने से निकलने वाला जहरीला और दमघोटू धुआं रिहायशी आबादी में फैल रहा है। इससे लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है और बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। कर्मचारियों नेताओं ने कहा चेतावनी दी है कि जब तक दमकल विभाग कर्मियों को न्याय नहीं मिलता और उनकी लंबित मांगें पूरी नहीं होतीं यह संघर्ष विराम नहीं रुकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed