फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The SI accused of taking a bribe was sent to Sirsa jail, lawyer argues there's a risk to his life in Hisar jail, while being an investigating officer he had sent many accused to jail

Fatehabad News: रिश्वत लेने के आरोपी एसआई को सिरसा जेल भेजा, वकील की दलील-हिसार की जेल में जान का खतरा, जांच अधिकारी रहते हुए कई आरोपियों को जेल पहुंचाया

Wed, 29 Jul 2026 08:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 29 Jul 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
The SI accused of taking a bribe was sent to Sirsa jail, lawyer argues there's a risk to his life in Hisar jail, while being an investigating officer he had sent many accused to jail
आरोपी एसआई को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस। 
फतेहाबाद। कोर्ट परिसर के बाहर 20 हजार की रिश्वत लेने रंगे एसआई रामपाल को एसीबी ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत में चले अभियोग के अनुसार आरोपी के वकील की अपील पर कोर्ट ने उसे हिसार की जगह सिरसा जेल भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन

वकील ने दलील दी कि आरोपी एसआई कई थानों में आपराधिक मामलों का जांच अधिकारी रह चुका है। उसने कई आरोपियों को पकड़ा है जो हिसार जेल में बंद हैं। ऐसे में हिसार जेल में रामपाल की जान को खतरा हो सकता है। इस अपील को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने आरोपी को सिरसा जेल भेजा।
विज्ञापन

एसीबी इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह ने बताया कि गांव दहमान निवासी सुरेश ने शिकायत दी थी कि करीब एक साल पहले भूना में दर्ज एक मामले में समझौता हो चुका था। जांच अधिकारी रामपाल की गवाही बकाया थी और वह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। उसने पक्ष में गवाही के लिए 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी बाद में 20 हजार रुपये में मान गया। गवाही देने के बाद आरोपी को बिरयानी के ठेले पर रिश्वत लेते एसीबी ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के आरोप और बदली तैनाती
एसआई रामपाल पर पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। सूत्रों के अनुसार भूना थाना में तैनाती के दौरान शिकायतें मिलने पर उसे जाखल स्थानांतरित किया गया था। जाखल में भी शिकायतें होने के चलते उसका भट्टूकलां स्थानांतरित हुआ था। वह जून माह में ही भट्टूकलां थाना में तैनात हुआ था।


भट्टूकलां थाने की छवि पर असर
भट्टूकलां थाना आमजन को बेहतर सेवाएं देने के चलते देश के टॉप थ्री थानों में शामिल रह चुका है। जून माह में इसी थाना में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी को एसीबी ने रिश्वत लेते पकड़ा था। अब एसआई रामपाल की गिरफ्तारी से इस थाने की छवि खराब हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed