फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The shopkeeper raped the minor who went to buy goods

Fatehabad News: सामान लेने गई नाबालिग के साथ दुकानदार ने किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
The shopkeeper raped the minor who went to buy goods
फतेहाबाद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में परचून की दुकान पर सामान लेने गई 16 वर्षीय नाबालिग से दुकानदार ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग की मां ने बताया कि उसका पति दिव्यांग है। उसके 5 बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़ी लड़की 16 वर्ष की है, जो कि बीते दिन रात का एक दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि दुकानदार ने लड़की को अपनी दुकान में बंद कर लिया और उसके साथ गलत काम किया। महिला के अनुसार, रात को करीब 10 बजे गांव के दो लोग उसकी बेटी को घर पर छोड़कर गए और मामले की जानकारी दी। इसके बाद उसने अपनी बेटी से पूछा तो बेटी ने बताया कि दुकानदार ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फिर गर्भपात का डाला दबाव
सदर थाना क्षेत्र के ही एक गांव में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और फिर गर्भपात का दबाव डाला गया। मामले में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि एक युवक ने उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद दूसरे युवक के साथ शादी करवा दी गई और फिर गर्भपात का दबाव डाला गया। फिलहाल सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed