फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The sewerage line which was closed in Model Town area got started

Fatehabad News: मॉडल टाउन क्षेत्र में बंद पड़ी सीवरेज लाइन हुई शुरू

Thu, 24 Apr 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 24 Apr 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
The sewerage line which was closed in Model Town area got started
रतिया में सीवरेज लाइन की समस्या का समाधान करवाते हुए उपमंडल अधिकारी आंचल जैन व कनिष्ठ अभियंता छ
रतिया। कष्ट निवारण समिति में आजाद मार्केट के नजदीक मॉडल टाउन में डली बंद सीवरेज लाइन का मामला पहुंचा था। जिस पर कार्रवाई करते हुए पिछले चार साल से बंद पड़ी सीवरेज लाइन को जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अधिकारी आंचल जैन व कनिष्ठ अभियंता छोटू राम ने वीरवार को कार्रवाई करते हुए शुरू करवा दिया। इसके शुरू हो जाने से स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


बता दें कि मॉडल टाउन क्षेत्र में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने काफी साल पहले सीवरेज डाली थी। कुछ साल पहले इसे रखरखाव के लिए नगर पालिका के सुपुर्द कर दिया गया था। नगर पालिका संसाधनों की कमी होने के कारण इस लाइन का रखरखाव नहीं कर पाई। जिस कारण मॉडल टाउन में आजाद मार्केट के पास सीवरेज की एक लाइन चार साल पहले बंद हो गई थी। इस लाइन को ठीक करने के लिए काफी शिकायतें भी की गई लेकिन इस पर किसी ने गौर नहीं किया।
विज्ञापन


-

कष्ट निवारण समिति में पहुंचा था मामला

बंद सीवरेज लाइन का मामला जिला कष्ट निवारण समिति में भी पहुंचा। जिस पर जिला उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लिया और नगर पालिका, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मीटिंग लेकर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब तक इसका कार्यभार देखने के लिए उच्च स्तर पर फैसला नहीं हो जाता तब तक जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सीवरेज व्यवस्था की मरम्मत करेंगे। इस पर उप मंडल अधिकारी आंचल जैन व कनिष्ठ अभियंता छोटू राम ने पिछले दो दिन इस पर कार्य करवाते हुए इसे ठीक करवाया दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed