फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The server started working after 20 days, people got relief after receiving the Fard

Fatehabad News: 20 दिन बाद सर्वर चला, फर्द मिलने से लोगों को मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
The server started working after 20 days, people got relief after receiving the Fard
फतेहाबाद। वीरवार को ई-दिशा केंद्र में सर्वर के चलने के बाद काम करवाते हुए लोग। संवाद
फतेहाबाद। करीब 20 दिनों से बंद पड़ी फर्द (जमाबंदी एवं भूमि रिकॉर्ड) जारी करने की प्रक्रिया वीरवार से फिर शुरू हो गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं सर्वर के चलने से अब हजारों लंबित आवेदनों का भी जल्द निपटारा होगा।
विज्ञापन


करीब 20 दिनों से सर्वर के सही से काम न करने के कारण भूमि रिकॉर्ड से जुड़े कई कार्य प्रभावित रहे थे। फर्द नहीं मिलने से किसानों, जमीन की खरीद-फरोख्त करने वाले लोगों और बैंक ऋण लेने के इच्छुक आवेदकों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई मामलों में रजिस्ट्री, नामांतरण तथा अन्य राजस्व संबंधी प्रक्रियाएं भी अटक गई थीं।
विज्ञापन


आम जन ई-दिशा केंद्र के चक्कर लगा रहे थे लेकिन तकनीकी समस्या के चलते उनका काम नहीं हो पा रहा था। सर्वर नहीं चलने के दौरान फर्द निकलवाने के लिए किसानों की लंबी लाइनें लग रही थी। करीब 20 दिनों से सर्वर के न चलने से बड़ी संख्या में फर्द निकलवाने के हजारों आवेदन लंबित हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed