{"_id":"6612df1c1969d1507b050b47","slug":"the-safety-of-the-city-depends-on-35-fire-brigade-personnel-and-only-one-fire-hydrant-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-115227-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दमकल के 35 कर्मचारी और सिर्फ एक फायर हाइड्रेंट के भरोसे शहर की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दमकल के 35 कर्मचारी और सिर्फ एक फायर हाइड्रेंट के भरोसे शहर की सुरक्षा
विज्ञापन
फतेहाबाद। अप्रैल महीना शुरू हो गया है और खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार है, अगेती फसल की कटाई भी आरंभ हो गई है। ऐसे में अगर आग लगने की कोई घटना होती है, तो यह दमकल विभाग के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं रहेगा। फतेहाबाद शहर और गांवों की सुरक्षा दमकल विभाग के 35 कर्मचारियों और एक फायर हाइड्रेंट के भरोसे है। शहर में फायर हाइड्रेंट का भी एक ही स्टेशन बना हुआ है, जबकि इनको शहर के सभी इलाकों में होना चाहिए। विभाग पहले से ही कर्मचारियों की कमी झेल रहा है और अब अगर आग लगने की घटनाएं होती हैं, तो कर्मचारियों को बुझाने में परेशानी आ सकती है।
फतेहाबाद दमकल विभाग के पास इस समय 5 दमकल गाड़ियां व 1 रेस्क्यू गाड़ी है। हर गाड़ी पर 4 फायरमैन, एक फायर लीडर व एक चालक की आवश्यकता होती है। दमकल विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी 8-8 घंटे की होती है। ऐसे में हर 6 गाड़ियों पर 36 कर्मचारी एक ही समय में चाहिए, लेकिन यहां तो मामला ही उलट हो चुका है। फतेहाबाद दमकल विभाग के पास सिर्फ 35 कर्मचारी ही हैं। इनमें 3 कर्मचारियों को ऑफिस में ड्यूटी देना जरूरी है, ताकि अगर कोई कॉल आए ताे तुरंत उस पर कार्रवाई की जा सके। ऐसे में गेहूं के सीजन में अगर आग लगती है, तो दमकल कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।
रतिया, भूना, भट्टू, सिरसा और बीघड़ रोड पर फायर हाइड्रेंट बनाने की जरूरत
दमकल विभाग की गाड़ियों में पानी भरने के लिए भट्टू रोड पर स्थित पब्लिक हेल्थ कार्यालय में सिर्फ एक ही फायर हाइड्रेंट बनाया गया है। जबकि दमकल विभाग की मांग है कि रतिया रोड, भूना रोड, भट्टू रोड, सिरसा रोड व बीघड़ रोड पर फायर हाइड्रेंट बनाए जाएं, ताकि पानी भरने के लिए दमकल की गाड़ियों को लंबा इंतजार न करना पडे़। यहां पर गौरलायक बात यह है कि पहले फतेहाबाद में पंचायत भवन के सामने, बगीची मोहल्ला व हिसार रोड पर फायर हाइड्रेंट बने हुए थे, लेकिन जब से शहर में नहरी पानी की सप्लाई आरंभ हुई है, तब से ट्यूबवेल के पानी पर आधारित इन फायर हाइड्रेंट के बोर को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
आज से कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
कर्मचारियों कमी के चलते दमकल विभाग को गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाओं पर रोक लगाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पिछले साल गेहूं में आग लगने की करीब 100 घटनाएं सामने आई थी। इस बार गेहूं के सीजन के देखते हुए कर्मचारियों की छुट्टियों को सोमवार से रद्द कर दिया गया है। गेहूं की कटाई पूरी होने तक छुट्टियां रद्द रहेंगी।
कोट
फतेहाबाद दमकल विभाग आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए तत्पर है। कर्मचारियों की छुट्टियां सोमवार से रद्द कर दी गई हैं। फायर हाइड्रेंट बनाने के लिए मुख्यालय को पत्र भेजा गया है, जल्द ही इस पर काम होने की उम्मीद है। कर्मचारियों की कमी है, लेकिन हम हर प्रकार की स्थिति से निपटने को तैयार हैं।
-सुमेश कुमार, फायर ऑफिसर, फतेहाबाद।