फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The roof of a dilapidated house fell heavily, one injured

Fatehabad News: भरभराकर गिरी जर्जर मकान की छत, एक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
The roof of a dilapidated house fell heavily, one injured
फतेहाबाद। शक्ति नगर में वीरवार शाम को छत गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को परिजन तुरंत नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार गांव संतावाली निवासी विक्रम काफी समय से फतेहाबाद के गुरुनानकपुरा मोहल्ले में परिवार सहित रह रहा था। उसका ससुराल भी पास के ही मोहल्ले शक्ति नगर में है, जहां ससुराल के जर्जर मकान को गिराने का काम चल रहा था। बताया गया है कि विक्रम मकान तोड़वाने में अपने ससुरालजनों की मदद कर रहा था। शाम को वह कमरे की छत के ऊपर खड़ा था, तभी छत ऊपर से भरभराकर नीचे आ गिरी। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उसे मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। उसके सिर व टांगों पर काफी चोटें लगी हैं। फिलहाल उसका उपचार जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed