{"_id":"695ab0418b3789ebe90a6c76","slug":"the-roads-of-shivalaya-market-have-been-in-a-dilapidated-condition-for-four-years-causing-problems-for-shopkeepers-and-farmers-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-146439-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शिवालय मार्केट की सड़कें चार साल से जर्जर, दुकानदार व किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शिवालय मार्केट की सड़कें चार साल से जर्जर, दुकानदार व किसान परेशान
Sun, 04 Jan 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
शहर के शिवालय मार्केट में टूटी सड़क में बने गड्ढें। संवाद
फतेहाबाद। शिवालय मार्केट में सड़कें पिछले चार सालों से जर्जर हालत में हैं। इस कारण स्थानीय दुकानदारों और किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क में गड्ढों और उड़ती धूल के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। खासकर उन किसानों को परेशानी होती है, जो खाद और बीज की खरीदारी करने के लिए यहां आते हैं।
सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि व्यापारी और दुकानदार इसकी मरम्मत के लिए लगातार अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन मार्केट कमेटी के अधिकारियों की उदासीनता के कारण इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। पेस्टिसाइड दुकानदारों का कहना है कि सड़कों में गड्ढे भरने का कोई प्रयास नहीं किया गया। बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी से भर जाता हैं और राहगीरों के इनमें गिरने का खतरा बढ़ जाता है। गर्मी के दिनों में धूल उड़ने से दुकानों में रखा सामान खराब हो जाता है।
-- -
किसानों और व्यापारियों को हाेती है परेशानी
अनाज मंडी में फसल बेचने आने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुकानदारों का कहना है कि जर्जर सड़कों के कारण ग्राहक अन्य मार्केट से सामान खरीदना पसंद कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों और व्यापार मंडल पदाधिकारियों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़कों का निर्माण या मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया, तो किसानों को गेहूं की फसल बेचने के दौरान परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
-- -
शिवालय मार्केट में पेस्टिसाइड की दुकान है। दुकान के सामने बनी तारकोल की सड़क का निर्माण व मरम्मत पिछले चार साल से नहीं किया गया है। इससे अब यह सड़क जर्जर हो चुकी है। इस सड़क का निर्माण कार्य जल्द किया जाना चाहिए।
-मनोज, पेस्टिसाइड दुकानदार।
-- -
इफ्को खाद केंद्र के बाहर सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं। इससे खाद की खरीदारी करने जाते समय परेशानी होती है। बारिश के दिनों में पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के गिरने की आशंका बनी रहती है।
-पवन, किसान।
-- -
पिछले कई वर्षों से सड़क के निर्माण कार्य के लिए प्रशासन से अपील की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। इस सड़क से रोजाना गुजरने वाले हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
-सोनू, शहरवासी।
-- -
:: शिवालय मार्किट की यह सड़क हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं आती है। मार्किट कमेटी केवल अनाज मंडी के अंदर की सड़कों के लिए ही जवाबदेह है।
- गौरव वधवा, एसडीओ मार्किट कमेटी के एसडीओ