फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The road towards Bhattu has been repaired, people were facing problems since last 6 months

Fatehabad News: भट्टू की तरफ जाने वाली सड़क की ठीक, 6 माह से परेशानी झेल रहे थे लोग

Sat, 29 Mar 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 29 Mar 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
The road towards Bhattu has been repaired, people were facing problems since last 6 months
फतेहाबाद के भट्टू रोड पर गड्डें को ठीक करने के बाद गुजरते वाहन चालक। संवाद
फतेहाबाद। शहर के भट्टू रोड पर एसबीआई मोड के चौराहे पर टूटी सड़क लोक निर्माण विभाग ने आखिरकार ठीक करवा दी। इस टूटी रोड के कारण इस तरफ से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अमर उजाला ने इस समस्या को 28 मार्च के अंक में प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

जिस पर प्रशासन ने संज्ञान लेते सड़क को मात्र एक दिन के बाद ही ठीक करवा दिया। इससे फतेहाबाद शहर का सबसे व्यस्त मार्ग भट्टू रोड से चौपटा, आदमपुर और राजस्थान जाने वाले लोगों को सफर करने में आसानी हुई। बता दें कि जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 6 माह पहले पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन डालने के लिए आरसीसी रोड तोड़ी गई थी। काम पूरा होने के इस गड्ढे में मिट्टी भर दी गई।
विज्ञापन

समय बीतने के साथ डाली गई मिट्टी धंस गई। यह रोड लगभग 10 फीट लंबी टूटी हुई थी। इस कारण वाहन चालकों के लिए निकलना मुश्किल बना हुआ था। इस बारे में स्थानीय लोग प्रशासन से बार-बार इसे ठीक करवाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed