फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The road is being widened till the Rajasthan border, traffic is disrupted due to uprooting of the entire road

Fatehabad News: राजस्थान सीमा तक सड़क को किया जा रहा चौड़ा, पूरी सड़क उखाड़ने से आवागमन बाधित

Thu, 29 Aug 2024 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 29 Aug 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
The road is being widened till the Rajasthan border, traffic is disrupted due to uprooting of the entire road
सड़क निर्माण के तहत तोड़ी गई रतिया फतेहाबाद रोड की खस्ता हालत का दृश्य
-गांव ब्राह्मणवाला से लेकर राजस्थान सीमा तक सड़क को किया जा रहा चौड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रतिया। लोक निर्माण विभाग द्वारा गांव ब्राह्मणवाला से लेकर राजस्थान सीमा तक सड़क को चौड़ा करवाया जा रहा है। इसको लेकर लोगों ने निर्माण में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि जिस तरह से निर्माण हो रहा है उससे हादसा होने का भय बना रहता है।
शहरवासी राजेंद्र कुमार, बिट्टू, हरपाल, देवेंदर, मुकेश, रवि, नरेंद्र ने कहा कि सड़क का निर्माण करीब 65 करोड़ रुपये से हो रहा है। सड़क निर्माण के दौरान एक तरफ की सड़क बनाकर रास्ते को सुचारु किया जाता है, इसके बाद दूसरी सड़क बनाई जाती है। लेकिन बारिश का सीजन होने के बावजूद पूरी सड़क ही उखाड़ दी गई। जिससे आवागमन का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। शहर को फतेहाबाद व पंजाब से जोड़ने वाला रास्ता बंद होने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर प्रशासन भी आमजन को आ रही समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन

आज फूकेंगे प्रशासन का पुतला
कांग्रेस नेता सुभाष खिलेरी ने कहा कि प्रशासन यहां किसी बड़े हादसे की इंतजार में है। यदि अधिकारियों ने सड़क निर्माण के दौरान लोगों की सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध नहीं किए तो शुक्रवार को प्रशासन का पुतला फूंका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण दिक्कत आ रही है, समस्या का जल्द समाधान करवाया जाएगा। लोगों को निर्माण कार्य को लेकर परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
-संदीप सचदेवा, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed