फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The road built two months ago broke down, payment stopped

Fatehabad News: दो माह पहले बनी सड़क हुई खराब, भुगतान रोका

Sat, 01 Mar 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 01 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
The road built two months ago broke down, payment stopped
स्कूल के पास खराब हुई सड़क से गुतरते वाहन चालक।
फतेहाबाद। शहर के तुलसीदास चौक से वाल्मीकि चौक के बीच सड़क बिल्कुल खराब हो चुकी है। हालांकि इस सड़क के काफी बड़े हिस्से को तोड़कर दोबारा बनाया गया था। दो माह में ही सड़क फिर से टूट चुकी है। जिस कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि दो माह पहले सड़क को तोड़कर दोबारा बनाया गया था। दो माह में ही यह कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो गई। जहां पर सड़क टूटी हुई है वहां पर पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय भी स्थित है। सड़क की हालात इतनी खराब हो चुकी है कि कोई पैदल भी नहीं चल सकता। दुकानदार कर्ण कुमार, प्रमोद, विनोद, महेंद्र आदि का कहना है कि जब सड़क बन रही तब ठेकेदार को सड़क को सही तरीके से बनाने के लिए कहा गया था। वहीं नगर परिषद के प्रधान व उप प्रधान को इस मामले के बारे में जानकारी दी गई थी। उसके बावजूद सड़क बना दी गई।
विज्ञापन


--------

उपप्रधान बोली दोबारा बनाएंगे सड़क

- फतेहाबाद नगर परिषद की उप प्रधान सविता टुटेजा ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान उन्हें दुकानदारों ने बताया था कि ठेकेदार के द्वारा गड़बड़ी की जा रही है। जिस पर संज्ञान लेते हुए उसके काम का भुगतान रोक दिया गया है। अधिकारियों को दोबारा से सड़क के निर्माण के भी निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

दुकानदार बोले जल्द से जल्द हो सड़क का फिर से निर्माण

- दुकानदार कर्ण कुमार, प्रमोद, विनोद, महेंद्र आदि का कहना है कि सड़क को जल्द से जल्द बनाया जाना चाहिए। सड़क की हालत बिल्कुल खराब है। यह सड़क शहर से रतिया रोड, हांसपुर रोड, नागपुर रोड सहित मॉडल टाउन की ओर जाती है। हजारों लोग रोजाना इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए प्रशासन से अनुरोध है कि सड़क का निर्माण जल्द से जल्द किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed