{"_id":"20d7761d2bc07defc957a38acf411726","slug":"the-research-paper-will-be-presented-in-new-york-initiation","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूयार्क में शोध पत्र प्रस्तुत करेगी दीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूयार्क में शोध पत्र प्रस्तुत करेगी दीक्षा
fatehabad
Updated Sun, 20 Jul 2014 11:09 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा राज्य गौशाला संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष शमशेर आर्य की बेटी दीक्षा आर्या का न्यूयार्क में होने वाली अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस के लिए चयन हुआ है। गणित एवं विज्ञान विषय पर आयोजित इस कांफ्रेंस में दुनिया भर के शोधार्थी अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दीक्षा आर्या भी गणित विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगी।
शमशेर आर्य ने बताया कि उनकी बेटी दीक्षा आर्या वाईएमसीए यूनिवर्सिटी फरीदाबाद में बीटेक फाइनल वर्ष की छात्रा है और गणित विषय में उसकी विशेष रुचि है। गणित में विशेष उपलब्धियों एवं यूनिवर्सिटी टॉपर रहने के कारण अमेरिका के डेयटन प्रांत की राइट स्टेट यूनिवर्सिटी ने दीक्षा का चयन किया था। यूनिवर्सिटी एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत इंटर्नशिप के लिए अमेरिका बुलाया था। आर्य ने बताया कि 29 जून से दीक्षा आर्या ने अमेरिका की राइट स्टेट यूनिवर्सिटी में अपने शोध कार्य को आगे बढ़ाया था और उसके कार्य को देखते हुए न्यूयार्क में होने वाली चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला के लिए दीक्षा का चयन किया।
दीक्षा वहां मंगलवार को अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगी। शमशेर आर्य ने बताया कि दीक्षा आर्या की प्राथमिक शिक्षा गांव गोरखपुर में हुई थी और मैट्रिक भूना के विश्वास नव शारदा स्कूल से पास की। 12वीं के बाद फरीदाबाद की वाईएमसीए यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक कर रही है। अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर शमशेर आर्य ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
भूना के विश्वास नव शारदा स्कूल की प्राचार्या मंजू खुराना ने दीक्षा आर्या की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि बनाने पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय की इस होनहार छात्रा ने अपने स्कूल और माता पिता का नाम रोशन किया है। स्वदेश लौटने पर विश्वास स्कूल द्वारा दीक्षा आर्या का अभिनंदन व सम्मान किया जाएगा।