फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The relatives protest when the girl was not found

2 दिन पहले लापता युवती का नहीं चला पता, परिजनों ने किया हंगामा

Fri, 11 Sep 2020 10:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
The relatives protest when the girl was not found
कार्रवाही से खफा परिजनों समझाती पुलिस। - फोटो : Fatehabad
क्षेत्र में दो दिन पहले लापता हुईं युवती के मामले में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने एक युवक के खिलाफ उनकी बेटी को भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पुलिस की नाकामी से नाराज परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती के परिजनों मुताबिक चौकी पुलिस द्वारा पहले उनकी शिकायत दर्ज करने में आनाकानी करने अथवा बाद में उच्च अधिकारियों के दखल से मामला दर्ज कर परिजनों को झूठ बोलकर मामले में ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम को कुलां चौकी का घेराव कर हंगामा किया। ग्रामीणों के हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे टोहाना से सब इंस्पेक्टर गुलाब सिंह ने मामले में ग्रामीणों को जल्द कार्यवाही का आश्वासन देते हुए किसी तरह समझा बुझा कर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक क्षेत्र के एक गांव में ब्यूटी पार्लर के पास काम सीख रही एक युवती बीते दिन बुधवार को लापता हो गई थी। परिजनों को इसका पता देर शाम तब लगा, जब युवती काम से वापस घर नहीं लौटी। इसके बाद युवती के परिजन ब्यूटी पार्लर के पास पहुंचे, यहां ब्यूटी पार्लर ने उन्हें बताया कि तबीयत ठीक ना होने का हवाला देते हुए वे घर जाने की बात कहकर सुबह ही चली गई थी। इसके बाद युवती के परिजनों ने अपने स्तर पर आसपास लड़की की तलाश की, परंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद युवती के परिजन बुधवार रात को शिकायत लेकर कुलां पुलिस चौकी में पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि उस दौरान चौकी प्रभारी कपिल देव ने टालमटोल करते हुए उनकी शिकायत दर्ज नहीं की। जिसके बाद युवती के परिजन कार्यवाही की मांग को लेकर टोहाना में पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र सिंह के पास पहुंचे। पुलिस उपाधीक्षक के दखल के बाद गुरुवार को चौकी पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर उनकी बेटी के भगा ले जाने का मामला दर्ज किया। शुक्रवार दोपहर तक कोई कार्यवाही न होने पर लड़की के परिजन पुलिस चौकी में पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि वहां चौकी प्रभारी कपिल देव ने उन्हें झूठ बोला कि उनकी बेटी ने अपनी मर्जी से शादी करा ली है। लिहाजा इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं हो सकती है। परिजनों की माने तो उन्होंने इस मामले में हाई कोर्ट तक जांच तफ्तीश की, जिसमें लड़की के शादी कराने की बात झूठ साबित हुई है। इससे आक्रोशित होकर शुक्रवार शाम को लड़की के परिजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण कुलां चौकी के बाहर एकत्रित हुए, यहां उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। मामले की सूचना मिलने पर टोहाना से सब इंस्पेक्टर गुलाब सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जल्द ही मामले का खुलासा करने अथवा मामले में आरोपी पाए जाने वाले पर सख्त कार्यवाही करने का आश्वासन देते हुए ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन

सभी आरोप निराधार है। पुलिस नियमानुसार कार्यवाही कर रही हैं। मामले में यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी
कपिल देव, पुलिस चौकी प्रभारी कुलां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed