फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The rain water entered the school, the students sat under the shed for four hours, rain, fatehabad

स्कूल में घुसा बारिश का पानी, चार घंटे शेड के नीचे बैठे रहे विद्यार्थी

Fri, 06 Mar 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
The rain water entered the school, the students sat under the shed for four hours, rain, fatehabad
स्वामी नगर के प्राइमरी स्कूल में भरा बारिश का पानी और शेड के नीचे बैठे विद्यार्थी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। स्वामी नगर के राजकीय प्राथमिक पाठशाला का नई बिल्डिंग का प्रोजेक्ट अभी तक सिरे नहीं चढ़ा है। इसका खामियाजा स्कूल के विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे शुरू हुई बारिश के कारण करीब 4 घंटे विद्यार्र्थी बारिश के बीच शेड के नीचे बैठे रहे। स्कूल में पानी घुसने के कारण मजबूरी में दो कक्षाओं की छुट्टी करनी पड़ी।
विज्ञापन

यहां तक कि मिड-डे मील भी बारिश में तैयार किया गया। स्कूल स्टाफ के मुताबिक सुबह बारिश शुरू होने के बाद पानी अंदर आ गया। मजबूरी में विद्यार्थियों को चार घंटे तक पानी के बीच शेड के नीचे बिठाकर रखना पड़ा। इसके अलावा कक्षा पहली और दूसरी के विद्यार्थियों की छुट्टी करनी पड़ी। स्कूल में दो ही कमरे हैं जबकि 334 विद्यार्थी हैं और 12 शिक्षक हैं। जगह कम होने के कारण विद्यार्थियों की गली में कक्षाएं लगानी पड़ रही हैं। यहां तक कि मिड-डे मील भी शौचालय के साथ तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

सात साल अटका है नई बिल्डिंग का प्रोजेक्ट
आठ मरले में चल रहे राजकीय प्राथमिक पाठशाला की नई बिल्डिंग के लिए ग्राम पंचायत मताना ने नंदीशाला के पास दो एकड़ जमीन शिक्षा विभाग को दे रखी है। ये जमीन 2013 में विभाग को दी गई थी। शिक्षा विभाग की तरफ से 44 लाख तथा सर्व शिक्षा अभियान के तहत 1 करोड़ 27 लाख एस्टीमेट विभाग को भेजा जा चुका है। लेकिन अभी तक प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ा है। कई बार पंचायत स्कूल को ताला लगाकर प्रदर्शन कर चुकी है लेकिन विभाग पर कोई असर नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बारिश के दौरान स्कूल में पानी भर जाता है। मजबूरी में विद्यार्थियों की छुट्टी करनी पड़ती है। कई बार विभाग को लिखा जा चुका है लेकिन अभी तक नई बिल्डिंग बनाने का काम शुरू नहीं हुआ है।
सुभाष कुमार, स्कूल हेड, राजकीय प्राथमिक पाठशाला स्वामी नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed