फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The quorum for the Gram Sabha was completed in seven places, and adjourned in nine

Fatehabad News: ग्राम सभा का सात जगह कोरम पूरा, नौ में हुई स्थगित

Sat, 07 Feb 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 07 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
The quorum for the Gram Sabha was completed in seven places, and adjourned in nine
ग्राम सभी की बैठक में मौजूद ग्रामीण।
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

भूना। खंड की 16 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की तीसरी बैठक आयोजित की गई। इनमें से 7 ग्राम पंचायतों में निर्धारित जनसंख्या के अनुसार 20 प्रतिशत कोरम पूरा होने पर बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जबकि 9 ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा न होने के कारण ग्राम सभा की बैठक नहीं हो सकी।
ग्राम पंचायत जांडली खुर्द की ग्राम सभा में विधवा कृष्णा देवी ने पिछले डेढ़ वर्ष से पेंशन नहीं बनने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इस पर ग्राम सभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत विधवा पेंशन बनाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने मामले को प्राथमिकता पर लेने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्राम पंचायत बुवान, ढाणी भोजराज, बोस्ती, भट्टू और भूंदड़ा में परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में त्रुटियां, राशन कार्ड तथा बुढ़ापा पेंशन से जुड़ी समस्याएं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने रखीं। ग्रामीणों ने ग्राम सभा में पहुंचे अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं उठाते हुए जल्द समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जिन ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा हुआ, वहां सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि उनकी समस्याओं का समाधान संबंधित विभागों द्वारा निर्धारित समयावधि में प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
बीडीपीओ भजनलाल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को ब्लॉक की कुल 29 ग्राम पंचायतों में से 18 जगह ग्राम सभा की तीसरी बैठक निर्धारित थी। इनमें से 7 ग्राम पंचायतों में आबादी के अनुरूप 20 प्रतिशत कोरम पूरा हुआ। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे ग्राम सभा की बैठकों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि गांव के विकास कार्यों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। जिन गांवों में ग्राम सभा की बैठक नहीं हो सकी है, वहां ग्रामीण अगली बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।

इस अवसर पर कार्यवाहक समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी पुनीत सिहाग, ग्राम सचिव राजेश कुमार शर्मा, कनिष्ठ अभियंता राजपाल सिंह, ग्राम सचिव मनीषा दहिया सहित जगन मेडल, अजय जांगड़ा, प्रवीण सिवाच, संदीप कुमार, प्रदीप कुमार, सुखविंदर सिंह, बिंटू कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed