{"_id":"6984db0dd2a6c9b91d02860b","slug":"the-public-health-department-received-two-sewerage-machines-now-sewage-waste-will-not-spread-on-the-road-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-148157-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जनस्वास्थ्य विभाग को मिली दो ग्रेव मशीन, अब सड़क पर नहीं फैलेगी सीवरेज की गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जनस्वास्थ्य विभाग को मिली दो ग्रेव मशीन, अब सड़क पर नहीं फैलेगी सीवरेज की गंदगी
Thu, 05 Feb 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में खड़ी ्ग्रेव मशीन संवाद
फतेहाबाद। शहरी क्षेत्र में सीवरेज सफाई के दौरान सड़कों पर फैलने वाली गंदगी से लोगों को अब राहत मिलने वाली है। जनस्वास्थ्य विभाग को दो नई ग्रेव मशीनें मिली हैं, जिन्हें फतेहाबाद और भूना क्षेत्र में लगाया जाएगा। इन मशीनों के आने से सीवरेज सफाई व्यवस्था पहले से अधिक आधुनिक और व्यवस्थित हो जाएगी।
फिलहाल स्थिति ये है कि सीवरेज लाइनें को साफ करने के बाद गंदगी को सड़क पर ही डाला जा रहा है। इससे दुर्गंध फैलने के साथ-साथ राहगीरों और स्थानीय निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बारिश के मौसम में यही गंदगी बहकर सड़कों पर फैल जाती थी, इससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता था। कई बार लोगों ने इस समस्या के बारे में विभाग के शिकायतें भी दर्ज कराई थीं।
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नई ग्रेव मशीनों की मदद से सीवरेज लाइन से निकली गंदगी को सीधे मशीन में ही एकत्र किया जाएगा। इससे न तो सड़क गंदी होगी और न ही सफाई कार्य के दौरान यातायात बाधित होगा। मशीनों से कचरे का सुरक्षित निस्तारण संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
-
मुख्य बाजार को होगा फायदा
फतेहाबाद शहर में मानसून से पहले जनस्वास्थ्य विभाग सफाई करवाता है। इस दौरान गंदगी को सड़क पर ही डाल दिया जाता है। सड़क पर गंदगी डाले जाने से सबसे ज्यादा मुख्य बाजार प्रभावित होता है। इसमें थाना रोड, शिव चौक क्षेत्र शामिल है। यह गंदगी जहां दुर्गंध का कारण बनती है वहीं इससे बीमारी फैलने का खतरा भी बना रहता है।
-
सीवरेज सफाई के लिए दो ग्रेव मशीनें मिली हैं। इन मशीनों से सफाई के बाद गंदगी एक टैंक में डाली जा सकेगी। इससे सड़क पर गंदगी नहीं फैलेगी और ट्रैफिक भी प्रभावित नहीं होगा।
-सतपाल रोज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग