फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The playground in Mehuwala village is in a dilapidated condition, with no drinking water or toilet facilities

Fatehabad News: गांव मेहूवाला का खेल मैदान बदहाल, न पीने का पानी, न शौचालय की सुविधा

Tue, 21 Oct 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 21 Oct 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
The playground in Mehuwala village is in a dilapidated condition, with no drinking water or toilet facilities
गांव मेहूवाला के खेल मैदान की ​स्थिति। संवाद
फतेहाबाद। गांव मेहूवाला का खेल मैदान सुविधाओं के अभाव और प्रशासनिक अनदेखी के कारण बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। यहां गांव के लगभग 50 युवा अभ्यास करते थे लेकिन अब यह मिट्टी के ढेर और कटीली झाड़ियों से घिरा हुआ है। इससे खिलाड़ियों के लिए अभ्यास करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

सबसे बड़ी समस्या यह है कि मैदान में कोई मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है। पीने के पानी की व्यवस्था न होने के कारण खिलाड़ियों को प्यास लगने पर पास की गोशाला जाना पड़ता है। इसके अलावा शौचालय की सुविधा भी नहीं है, जिससे खासकर महिला खिलाड़ियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। यही कारण है कि गांव की कई होनहार बेटियां अब मैदान में जाना ही छोड़ चुकी हैं।
विज्ञापन

बारिश के बाद मैदान में कटाव और गड्ढे बन गए हैं। डलवाई गई मिट्टी को समतल नहीं किया गया। इस कारण मिट्टी कई जगहों से ऊंची-नीची हो गई है। इस कारण चोट लगने का खतरा बना रहता है। मैदान में उगी झाड़ियों से भी खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है। युवाओं हरीश, पलविंद्र, सोनू, ममतेश, दरिया और रिंकी ने बताया कि उन्होंने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गांव के खेल मैदान की स्थिति खराब होने के कारण वे अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। मैदान का जीर्णोद्धार किया जाए और पेयजल, शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि खिलाड़ी बिना किसी बाधा के यहां अपनी प्रतिभा निखार सकें।

-साेनू, युवा।
---
खेल मैदान की चहारदीवारी नहीं होने के कारण रात के समय यहां पर बेसहारा पशुओं का जमावाड़ा लगा रहता है। वे यहीं मल-मूत्र कर देते है। इससे मैदान में गंदगी फैल रही है। इस पर भी संज्ञान लिया जाना चाहिए, ताकि खिलाड़ियों का सही माहौल मिल सके।
-पलविंद्र, युवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed