{"_id":"6ab164442a0f7e7b2b0923e7","slug":"the-person-accused-of-making-an-objectionable-remark-tendered-a-written-apology-at-the-police-station-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-161569-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी ने थाने में लिखित में माफी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी ने थाने में लिखित में माफी मांगी
Mon, 21 Sep 2026 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 21 Sep 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
थाने में मौजूद सिख संगत,स्त्रोत संगत
रतिया। सोशल मीडिया पर सिख धर्म एवं धार्मिक हस्तियों के खिलाफ आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले में करीब 14 दिन बाद भी कार्रवाई न होने पर सिख संगत का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार दोपहर बाद सिख समाज के प्रतिनिधि शहर थाने पहुंचे और पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली पर रोष जताया।
मामला बढ़ता देख पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को तुरंत थाने में तलब किया। आरोपी ने संगत के सामने लिखित में माफी मांगी। इसके बाद ही सिख समाज के लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्य इकबाल सिंह, काका सिंह, गुरमैल सिंह, गुरचरण सिंह, फतेह सिंह भुल्लर और जरनैल सिंह के नेतृत्व में सिख संगत शहर थाने पहुंची थी। प्रतिनिधियों ने कहा कि 8 सितंबर को दी गई शिकायत पर दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे समुदाय में भारी रोष था।
विज्ञापन
-
ये था मामला
सिख संगत ने 8 सितंबर को शहर थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया था कि गांव मिराना निवासी धर्मपाल बर्तिया जो खुद को राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन का अध्यक्ष बताता है सोशल मीडिया पर सिख समाज, अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह और भाई जगतार सिंह हवारा के बारे में अभद्र, आपत्तिजनक और धमकी भरे पोस्ट प्रसारित कर रहा है। इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और क्षेत्र का सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है।