फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The name of the person of Kulan was found in Rajasthan's messed up sim card

कुलां के व्यक्ति के नाम मिला राजस्थान गड़बड़झाले में प्रयोग सिम कार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
The name of the person of Kulan was found in Rajasthan's messed up sim card
कुलां। कुलां में फर्जी ढंग से दूसरे के प्रमाण पत्रों पर कई सिम कार्ड जारी किए गए हैं। ऐसे एक नहीं, बल्कि कई मामलों का खुलासा हो चुका है। करीब दो माह पहले पटाक्षेप हुआ था कि अपराधी किस्म के व्यक्तियों ने कुलां से फर्जी सिम कार्ड खरीदकर राज्य के अंबाला व राजस्थान राज्य में लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने में इस्तेमाल किया था। फर्जी सिम कार्ड जारी करने का ये मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि कुलां से ही खरीदे एक और सिम कार्ड से राजस्थान राज्य में गड़बड़ झाला होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुलां निवासी एक व्यक्ति के नाम से जारी सिम कार्ड के माध्यम से गड़बड़ झाला होने के चलते रविवार को राजस्थान के जयपुर जिले से पुलिस कुलां निवासी एक व्यक्ति के निवास पर पहुंची। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को नोटिस जारी कर जयपुर में तलब किया है। हालांकि, व्यक्ति का दावा है कि उसने यह सिम खरीदा ही नहीं है। कयास लगाए गए हैं कि उक्त सिम कार्ड भी कुलां निवासी व्यक्ति के दस्तावेज के आधार पर फर्जी तरीके से अपराधी किस्म के व्यक्ति को दिया गया था।
विज्ञापन

विक्रेता से सिम लेने वालों में मची खलबली
सिम विक्रेता की इस जालसाजी से पर्दा उठ जाने से उन लोगों में खलबली मची है, जिन्होंने स्वयं के लिए सिम कार्ड जालसाज सिम विक्रेता से खरीदे हुए हैं। उन्हें भय है कि कहीं उनके दस्तावेजों का भी गलत प्रयोग कर सिम किसी आपराधिक किस्म के व्यक्ति को न दी गई हो। इसी भय के चलते कई उपभोक्ताओं द्वारा पुलिस को स्वयं के आधार कार्ड सौंपे गए हैं, जिनकी जांच विचाराधीन है। अब पता लगाया जाएगा कि उपभोक्ता के नाम से कितने सिम और कौन कौन सा नंबर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह पहले भी हुआ था खुलासा
दो माह पहले जब अजमेर जिला की पुलिस ने कुलां निवासी एक व्यक्ति के घर पर दबिश दी तो कुलां निवासी व्यक्ति तब दंग रह गया, जब पुलिस ने उसे बताया कि उनके नाम से जारी सिम कार्ड के जरिये लाखों रुपये की धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को अजमेर जिला में तलब किया था, वहीं एक दूसरे मामले में अंबाला पुलिस ने एक और व्यक्ति को इसी प्रकार से हुई धोखाधड़ी प्रकरण में उसे अंबाला में तलब किया था, जबकि बाद में जिला पुलिस कप्तान के हस्तक्षेप से दोनों बेकसूर व्यक्तियों पर कोई आंच नहीं आने दी गई।

सिम विक्रेता के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण
जिस व्यक्ति के दस्तावेजों के आधार पर सिम कार्ड जारी किया गया है, पूरा गांव उस व्यक्ति की शराफत की मिसाल देता है। इस बारे में ग्रामीणों ने उक्त व्यक्ति को बेकसूर बताते हुए न केवल उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने की बात कहीं, बल्कि इस मामले में उनके प्रमाण पत्र से फर्जी तरीके से सिम कार्ड बेचने वाले विक्रेता विरुद्ध कार्रवाई कराने की भी बात कहीं है, ताकि भविष्य में किसी के साथ ये फर्जीवाड़ा न हो सकें।
कोट
कुलां निवासी कुछ लोगों के नाम से फर्जी सिम दूसरे राज्यों में प्रयोग होने के मामले सामने आए हैं, उन सभी मामलों में राजस्थान पुलिस ही जांच कर रही है।
कपिल देव, प्रभारी, कुलां चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed