{"_id":"69e90d6af195e073310f8ec2","slug":"the-municipal-councils-budget-meeting-was-postponed-for-the-fourth-time-due-to-lack-of-quorum-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-152489-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कोरम पूरा नहीं होने से चौथी बार टली नगर पालिका की बजट बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कोरम पूरा नहीं होने से चौथी बार टली नगर पालिका की बजट बैठक
Wed, 22 Apr 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
रतिया पार्षदों को बजट बैठक के स्थगित होने की जानकारी देते हुए नगर पालिका सचिव शुभम कुमार :
रतिया। नगर पालिका की बजट बैठक बुधवार को पार्षदों की अनुपस्थिति के चलते चौथी बार भी स्थगित करनी पड़ी। बैठक में नगर पालिका प्रधान प्रीति खन्ना, सचिव शुभम कुमार और अन्य अधिकारी समय पर पहुंचे लेकिन आवश्यक संख्या में पार्षद उपस्थित नहीं हो सके जिससे कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी।
इस बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया जाना था। बजट सत्र के बाद एक सामान्य बैठक भी प्रस्तावित थी जिसमें विकास कार्यों की मंजूरी पर चर्चा होनी थी। बैठक स्थगित होने से इन सभी विषयों पर निर्णय टल गया है। इससे नगर के विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं।
नगर पालिका सचिव शुभम कुमार ने बताया कि बैठक प्रधान प्रीति खन्ना की अध्यक्षता में होनी थी लेकिन कोरम पूरा न होने के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 24 मार्च को आयोजित बैठक प्रशासनिक कारणों से नहीं हो सकी थी। 30 मार्च को स्वास्थ्य कारणों से बैठक टल गई थी जबकि 10 अप्रैल को भी पार्षदों की अनुपस्थिति के कारण कार्यवाही नहीं हो पाई।