फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The Municipal Council removed the hawkers from Hans Market, the Pradhan wrote a letter to the SP to make traffic arrangements

Fatehabad News: हंस मार्केट से नगर परिषद ने हटाई रेहड़ियां, ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए प्रधान ने एसपी को लिखा पत्र

Sat, 11 Jan 2025 01:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 11 Jan 2025 01:20 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Council removed the hawkers from Hans Market, the Pradhan wrote a letter to the SP to make traffic arrangements
फतेहाबाद के हंस मार्केट में अतिक्रमण हटाते हुए कर्मचारीस्त्रोत नगर परिषद - फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
फतेहाबाद। शहर के थाना रोड और हंस मार्केट में लगने वाले जाम को लेकर व्यवस्था बनाने के लिए नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने शुक्रवार सुबह पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी को पत्र लिखा है। प्रधान ने एसपी को हंस मार्किट और थाना रोड पर पुलिस की गश्त करवाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

वीरवार को पार्षदों ने प्रधान के सामने मुद्दा उठाया था और कहा था कि हंस मार्केट में रेहड़ियां व फड़ी लगने के कारण जाम लग रहा है। शाम के समय तो पैदल निकल पाना भी मुश्किल हो रहा है। दुकानों के आगे फुटपाथ पर 20 फुट तक फड़ी लग रही है और इसके बाद रेहड़ियां लगवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

वहीं शाम को नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। शहर के हंस मार्केट में नगर परिषद की टीमों ने सब्जी व फलों की रेहड़ियों को हटवाया। इसके अलावा ठंड से बचाव के कपड़ों की लगाई गई स्टॉलों को भी हटवाया गया। नगर परिषद की इस कार्रवाई के दौरान रेहड़ी व स्टॉल संचालकों में खलबली मच गई। टीम ने अग्रवाल धर्मशाला के पास दुकानों के आगे से भी अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर ट्रैफिक नियंत्रण करवाएं
प्रधान ने एसपी को लिखे पत्र में कहा है कि थाना रोड, मेन बाजार व हंस मार्किट शहर का व्यस्त बाजार है। जिसके चलते यहां काफी भीड़ लगी रहती है और अक्सर जाम की स्थिति रहती है। जिससे आमजन व दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और शाम के समय तो मेन बाजार व हंस मार्किट में बुरा हाल रहता है। इसलिए हंस मार्केट व मेन बाजार में ट्रैफिक नियंत्रण को देखते हुए रूटीन में पुलिस कर्मचारियों की गश्त बढ़ाने के साथ-साथ स्थायी तौर पर ड्यूटी लगाने के आदेश दिए जाए ताकि आमजन को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
- सुपर मार्केट के दुकानदारों ने भी दी शिकायत
सुपर मार्केट के दुकानदार शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचे और ईओ सुरेंद्र कुमार को शिकायत दी। शिकायत में दुकानदार सचिन, हेमंत, सुनील, नसीब, हिमांशु ने कहा कि बेसमेंट में 12 दुकानें हैं। बेसमेंट के रास्ते के आगे कुछ लोगों द्वारा स्टॉल लगाई जा रही है जिससे उनका रास्ता बंद हो रहा है। इस कारण ग्राहक उनकी दुकान पर नहीं आ पाते हैं। इसके अलावा यहां पर लोगों द्वारा मोटरसाइकिल खड़े कर दिए जाते हैं। युवकों द्वारा स्मोकिंग भी की जाती है जिससे महिला ग्राहकों को परेशानी होती है।
- ट्रैफिक व्यवस्था को बनाने के लिए एसपी को पत्र लिखा गया है। अगर यहां पुलिसकर्मी तैनात रहेगा तो ट्रैफिक नियंत्रण में रहेगा। रेहड़ी संचालकों को स्थायी जगह देने के लिए प्रयास जारी है।

- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान नगर परिषद, फतेहाबाद।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed