फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The miscreants who came on the bike killed the liquor contractor by firing bullets

बाइक पर आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर शराब ठेकेदार की हत्या की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
The miscreants who came on the bike killed the liquor contractor by firing bullets
पंकज अरोड़ा। फाइल फोटो - फोटो : Fatehabad
भूना। गांव खासा पठाना के सरपंच प्रतिनिधि के भाई एवं शराब ठेकेदार की बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार देर रात को ताबड़तोड़ गोलियां मारकर निर्मम हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने ठेकेदार की हत्या करने के बाद सड़क के बीचोंबीच खड़े होकर खूब ललकारें मारकर जश्न मनाया। घटनास्थल के पास ही ढाणी में रहने वाले एक व्यक्ति ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद ठेकेदार के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस कंट्रोल रूम व थानाध्यक्ष को मामले से अवगत करवाया। डीएसपी अजायब सिंह, एसएचओ कपिल सिहाग व सीन ऑफ क्राइम प्रभारी डॉ. जोगिंद्र सिंह ने हत्या से संबंधित पहलुओं की जांच की। भूना पुलिस ने मृतक के पिता सोमनाथ अरोड़ा के बयान पर दो से तीन बाइक पर आए हमलावरों के खिलाफ धारा 302, 34 आईपीसी, शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

रात 10 बजे ऑफिस से घर के लिए चला था
दरअसल, गांव खासा पठाना निवासी ठेकेदार 25 वर्षीय पंकज अरोड़ा बुधवार रात करीब 10 बजे ढाणी सांचला रोड पर टाक मार्केट में अपने ऑफिस से क्रेटा कार में सवार होकर डूल्ट से खासा पठाना लिंक मार्ग पर होते हुए घर जा रहा था। ठेकेदार की कार गांव से कुछ ही दूरी पर थी तो सड़क पर सामने ट्रक खड़ा था। ठेकेदार ने गाड़ी से उतरकर देखना चाहा तो पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। ठेकेदार ने अपनी जान बचाने के लिए पास में ही स्थित बलराज सिंह की ढाणी में जाने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने एक के बाद एक 15 से ज्यादा गोलियां मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। ढाणी निवासी बलराज सिंह ने बताया कि हमलावरों ने ठेकेदार पंकज कुमार की हत्या के बाद सड़क पर ललकारें मारकर जश्न मनाया और वापस डूल्ट की तरफ भाग गए। इस दौरान हमलावरों का एक हेलमेट वारदात स्थल पर गिरा हुआ मिला है। पुलिस को मौके पर 15 से भी अधिक खाली कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन

कोट
बाइक सवार दो-तीन लोगों ने ठेकेदार पंकज कुमार की गोलियां मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने ठेकेदार के पिता सोमनाथ अरोड़ा के बयान पर नामालूम हमलावरों के खिलाफ धारा 302, 34 आईपीसी व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजायब सिंह, डीएसपी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed