फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The maximum temperature of the district reached 35 degrees, the market became less lively

Fatehabad News: जिले का अधिकतम तापमान पहुंचा 35 डिग्री, बाजार में रौनक घटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The maximum temperature of the district reached 35 degrees, the market became less lively
फतेहाबाद के लाल बत्ती चौक पर सिंगनल के गर्मी से बचाव के लिए दुपट्टें से मुंह ढककर खड़ी स्कुटी च
फतेहाबाद। जिले के मौसम में आए में परिवर्तन के बाद अब गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। इससे बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो इस मौसम में सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक है। बीते वर्ष मार्च माह में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को अब गर्मी सताने लगी है। इससे राहत पाने के लिए लोग छांव व ठंडे पानी की तलाश करते नजर आ रहे हैं। गर्मी बढ़ने का असर अब बाजारों में देखने को मिलने रहा है। इससे दोपहर 12 से लेकर शाम 4 बजे तक बाजार सुनसान हो रहे हैं। युवतियां घर से बाहर निकालते समय में दुपट्टे से मुंह ढककर निकल रहीं है।
विज्ञापन


गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सेवन शुरू कर दिया है। जूस की बिक्री बढ़ गई है। वहीं इन दिनों जिले में सरसों की कटाई का काम जोरों पर है। किसान सरसों की कटाई के दौरान दोपहर को पेड़ की छांव में आराम कर रहे हैं। किसान दलबीर, आशाराम, विनीत, दलीप और बलराज आदि ने बताया कि दोपहर के 12 के बाद गर्मी अधिक हो जाती है। ऐसे में काम करने के परेशानी होती है। पिछले वर्ष सरसों की कटाई के समय इससे कम गर्मी थी। मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदनलाल खिचड़ ने बताया कि जिले में मौसम आमतौर पर बुधवार से खुश्क रहने की उम्मीद है। इससे तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




----------------

जिले का तापमान औसत तापमान के आसपास है। मौसम इस बार लगभग फसलों के अनुकूल रहा है। इससे गेहूं की फसल में अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। इससे सरसों की पैदावार भी इस वर्ष ठीक रही है। वहीं यदि इन दिनों शांतिपूर्वक बारिश होती है तो फसलों को नुकसान नहीं होगा।

डॉ. बहादुर गोदारा, सहायक कृषि विकास अधिकारी, भट्टू कलां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article