फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The main accused in the drug supply case sent on a two-day remand

Fatehabad News: नशा सप्लाई का मुख्य आरोपी दो दिन के रिमांड पर भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
The main accused in the drug supply case sent on a two-day remand
रतिया। थाना सदर पुलिस ने मिराना निवासी मुख्य आरोपी अमरीक सिंह को बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अमरीक पर गुरु सेवक की नशे की ओवरडोज से हुई मौत के मामले में नशा सप्लाई करने का आरोप है।
विज्ञापन

दो दिन पहले सोमवार को गांव मिराना में गुरु सेवक का शव श्मशान घाट के बाथरूम में मिला था। शव मिलने के बाद पुलिस ने उनके भाई बूटा की शिकायत पर अमरीक सिंह और मलकीत पर मामला दर्ज किया। बुधवार को मुख्य आरोपी अमरीक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया। सदर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान अमरीक से नशा सप्लाई नेटवर्क और अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशा सप्लाई करने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed