फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The first rain exposed the claims of the administration, roads became rivers, water entered shops and offices

Fatehabad News: बारिश में बह गए निकासी के दावे...रह गया पानी

Thu, 26 Jun 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 26 Jun 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
The first rain exposed the claims of the administration, roads became rivers, water entered shops and offices
फतेहाबाद के महाराजा अग्रसैन चौक  के पास हुआ जलभराव। संवाद
फतेहाबाद। लंबे इंतजार के बाद वीरवार को दोपहर एक बजे के बाद जिले में मूसलाधार बारिश हुई। फतेहाबाद में 76, कुलां में 26, जाखल में 28 और भूना में 6 एमएम (मिलीमीटर) बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

इससे शहर की सड़कों पर दो से ढाई फुट तक पानी भर गया और पहली बारिश में ही प्रशासनिक दावों की पोल घुल गई। फतेहाबाद शहर व सहित आसपास के गांवों में करीब एक घंटे तक लगातार बारिश हुई। इसके बाद शाम तक बूंदाबांदी चलती रही। बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। प्रशासन को पानी की निकासी करने में 4 से 5 घंटे लग गए।
विज्ञापन

बारिश से शहर के निचले क्षेत्रों में जलभराव हो गया। जवाहर चौक में 4 से 5 फुट तक पानी भर गया। थाना रोड पर हालात नदी जैसे हो गए। यहां बच्चे पानी में खेलते नजर आए। वहीं बारिश के बाद जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से शहर के निचले क्षेत्रों में जलभराव हो गया। जवाहर चौक में चार से पांच फुट तक पानी भर गया। थाना रोड पर हालात नदी जैसे हो गए। यहां पर बच्चे जमा पानी में खेलते नजर आए। फतेहाबाद के पटवार भवन के कार्यालय में पानी भर गया। कर्मचारी दस्तावेज संभालते नजर आए।
-

शहर में इन स्थानों पर जलभराव

बारिश से शहर के जवाहर चौक, लाल बत्ती चौक, बीघड़ चौक, भट्टू रोड, तुलसीदास चौक और शहर के मुख्य बाजार में करीब दो से ढाई फुट तक पानी जमा हो गया। शहर की कई दुकानों में पानी भर गया। जलभराव होने से दुकानदारों कामकाज प्रभावित हुआ। वहीं फतेहाबाद शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई।

---

बारिश ने खोली प्रशासन निकासी की पोल

शहर की सीवरेज लाइनों की सफाई का काम पूरा नहीं होने से जलनिकासी नहीं हो सकी है। इससे शहर में करीब तीन से चार घंटों तक जलभराव की स्थिति बनी रही। शहर के सुनील, नरेंद्र, बलिंद्र, दीपक, डेविड और राजपाल आदि ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग की ओर सीवरेज की सफाई का काम समय रहते नहीं हो सका। इससे शहर में जलभराव की स्थिति बनी है।

---

टोहाना, भट्टू रहा सूखा, रतिया में बूंदाबांदी

सोमवार को मौसम के करवट बदलने से फतेहाबाद, कुलां और जाखल में जोरदार बारिश हुई है। वहीं भूना में हल्की बूंदाबांदी हुई है लेकिन जिले के टोहाना, भट्टू में बादलवाही रहने के बाद बावजूद भी बारिश नहीं हो सकी। हालांकि तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है।

---

पटवार भवन और बाल भवन में घुसा पानी

शहर के पुरानी कचहरी रोड पर स्थित पटवार व बाल भवन में स्थित जिला पुस्तकालय परिसर में पानी घुस गया। पटवार भवन के कर्मचारी जरूरी कागजातों का बचाव करते नजर आए। पटवार भवन में तैनात कर्मचारी ने बताया कि सड़क से ऊंचाई कम है। इससे हर बार बारिश में यहां पानी भर जाता है, जिससे कर्मचारियों से परेशानी होती है। वहीं जिला पुस्तकालय में पढ़ने वाले युवाओं ने बताया कि बारिश से परिसर में एक फुट तक पानी जमा हुआ है।

---

फसलों के लिए लाभदायक है बारिश

गांव भोडिया खेड़ा, बरसीन, खैराती खेड़ा, धांगड आदि गांवों के किसानों ने बताया की बारिश सही समय पर हुई है। इससे किसान धान की फसल की रोपाई का काम पूरा कर सकेंगे। वहीं धान की रोपाई हो चुकी फसलों के लिए भी यह बारिश संजीवनी का काम करेगी। इससे फसलों में वृद्धि में तेजी आएगी और व सिंचाई की आवश्यकता कम होगी।


:: इससे शुक्रवार को भी कुछ क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश व बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। प्रदेश में 28 से लेकर 1 जून के बीच अच्छी बारिश होने के आसार बन रहे हैं।

-मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed