फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The first merit list will be released on June 19, you can apply for 23 days

Fatehabad News: 19 जून को जारी होगी पहली मेरिट सूची

Thu, 22 May 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 22 May 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
The first merit list will be released on June 19, you can apply for 23 days
एमएम कॉलेज में बने हेल्प डेस्क पर जानकारी लेते व रजिस्ट्रेशन करवाते छात्र।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। उच्चतर शिक्षा विभाग ने महाविद्यालयों में दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंजीकरण के साथ-साथ मेरिट सूची का शेड्यूल भी जारी हो गया है। 19 जून को पहली मेरिट सूची जारी होगी।
मनोहर मेमोरियल कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एक हेल्प डेस्क व दो पंजीकरण डेस्क स्थापित गए गए हैं, जहां विद्यार्थियों को निशुल्क आवेदन भरने में सहायता प्रदान की जाएगी। यह पहल उन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगी जिन्हें ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समझने में कठिनाई होती है या जिनके पास आवश्यक संसाधन नहीं हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष महाविद्यालय में 8 विभिन्न संकायों में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें कला, विज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर विज्ञान और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रम शामिल हैं। हेल्प डेस्क पर अनुभवी स्टॉफ सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है, जो विद्यार्थियों को आवेदन पत्र भरने, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने और शुल्क भुगतान करने में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 दिनों तक कॉलेज में दाखिले को लेकर कर सकते हैं आवेदन

- उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से इस बार छात्राओं को दाखिले के लिए आवेदन करने के लिए 23 दिनों का समय दिया गया है। विद्यार्थी दाखिले के लिए 9 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसके बाद 11 जून को जिन आवेदन में गलती है, उनकी सूची जारी होगी। वहीं 15 जून तक अपलोड किए गए दस्तावेजों की जांच होगी। जिसके बाद पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 18 जून को लगेगी और 19 जून को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी। प्रथम मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाली छात्र 20 जून से 23 जून तक अपनी फीस भर सकते है। इसके बाद 25 जून को द्वितीय प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी होगी और 26 जून को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी। जिन छात्रों का नाम द्वितीय मेरिट लिस्ट में आएगा, वह 27 जून से लेकर 29 जून तक भर सकते हैं।

सीटें खाली रहने पर होगी भौतिक काउंसिलिंग

दो मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद यदि कॉलेज में सीट रिक्त रह जाती है तो 01 जुलाई से भौतिक काउंसिलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। जिसके लिए 02 जुलाई को पुन: उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से एडमिशन पोर्टल ओपन किया जाएगा। 03 जुलाई से 09 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के साथ छात्र दाखिला ले सकते हैं, इसके पश्चात 10 जुलाई से 15 जुलाई तक 100 पहली लेट फीस के साथ 100 रुपये प्रतिदिन लेट फीस भरकर दाखिला ले सकते हैं।

-----



कॉलेज में 50 फीसदी से ज्यादा बीए संकाय की सीटें

- मनोहर मेमोरियल महाविद्यालय में 8 संकायों में कुल 1380 सीटें हैं। कॉलेज में 50 फीसदी से ज्यादा सीटें बीए संकाय में हैं। पिछले साल कॉलेज में बीए संकाय की सभी सीटों पर दाखिले हुए थे, बीकॉम और बीएससी में कुछ सीटें रिक्त रह गई थी।


---



संकाय सीटें

बीए : 800

बीए (पंजाबी) : 40

बीबीए सेल्फ फाइनेंस : 60

बीकॉम एडिड : 80

बीकॉम सेल्फ फाइनेंस : 160

बीसीए : 100

बीएससी लाइफ साइंस : 60

बीएससी फिजिकल साइंस : 80

---

महाविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया में मदद के लिए एक हेल्प डेस्क और दो पंजीकरण डेस्क स्थापित किए गए हैं। विद्यार्थी दाखिला लेने के लिए 9 जून तक आवेदन कर सकते हैं। 19 जून को पहली मेरिट सूची जारी होगी।

- गुरचरण दास, प्राचार्य, मनोहर मेमोरियल महाविद्यालय, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed