{"_id":"6920acd84680eb0a4302c8e3","slug":"the-father-was-taken-to-the-hospital-and-thieves-looted-the-house-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-144050-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पिता को लेकर गए अस्पताल घर में चोरों ने किया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पिता को लेकर गए अस्पताल घर में चोरों ने किया हाथ साफ
Fri, 21 Nov 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
चोरो द्वारा तोडा गया दराज। संवाद
टोहाना की गीता कॉलोनी में स्थित एक मकान से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया। घटना उस समय हुई, जब मकान मालिक अनिल अपने बीमार पिता के इलाज के लिए परिवार सहित अस्पताल गए हुए थे।
अनिल ने बताया कि उनकी लक्कड़ मार्केट में रेडीमेड की दुकान है। पिता की तबीयत खराब होने के कारण वे मकान बंद कर अस्पताल गए थे। इसी दौरान पड़ोसी ने फोन पर बताया कि उनके मकान के गेट पर ताला नहीं लगा हुआ दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही अनिल तुरंत घर लौटे, जहां उन्होंने पाया कि ताला टूटा हुआ है और कमरों में सामान बिखरा पड़ा है।
अनिल के अनुसार, चोर पांच तोले सोने के गहने, चांदी के जेवरात और पचास हजार रुपये नकद ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अनिल की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।