{"_id":"66d60a79a4502d2643065514","slug":"the-department-will-issue-notice-if-larvae-are-found-survey-will-be-done-again-if-found-again-challan-will-be-issued-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-121779-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: लारवा मिलने पर विभाग देगा नोटिस, दोबारा होगा सर्वे, फिर मिला तो कटेगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: लारवा मिलने पर विभाग देगा नोटिस, दोबारा होगा सर्वे, फिर मिला तो कटेगा चालान
Tue, 03 Sep 2024 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 03 Sep 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में डोर टू डोर सर्वे करते हुए स्वास्थ्यकर्मी
फतेहाबाद। डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की पूरी तैयारी है। सोमवार को छठे चरण का रेपिड फीवर सर्वे शुरू हो गया है। जिले में 1.92 लाख घरों का सर्वे करने का लक्ष्य रखा है। इस बार विभाग ने निर्णय लिया है कि जिस घर में लारवा मिलेगा उसे नोटिस तो जारी होगा, इसके साथ ही दो दिन बाद टीम को उस घर का दोबारा सर्वे करना होगा। टीम को जांचना होगा कि सफाई की गई है या नहीं की गई है।
जिस जगह पर लारवा मिला था वह खत्म हो चुका है या नहीं हुआ है। अगर उस जगह पर दोबारा लारवा मिलता है तो चालान काटा जाएगा। जिले में अब तक करीब डेढ़ हजार घरों में लारवा मिलने पर नोटिस जारी किए जा चुके हैं। डेंगू के जिले में अब तक 6 केस मिल चुके हैं।
बुखार केसों की बनेगी स्लाइड
रेपिड फीवर सर्वे 10 तारीख तक चलेगा। इस दौरान टीम लारवा जांच के साथ-साथ बुखार पीड़ित की रिपोर्ट भी लेगी। बुखार पीड़ित के खून की स्लाइड बनाई जाएगी। स्लाइड के जरिए मलेरिया की जांच की जाएगी। पिछले माह जिले में 1,35,520 घरों का सर्वे हुआ। इस दौरान 1,875 बुखार पीड़ित मिले थे।
विज्ञापन
जिले में ये मिल चुके हैं डेंगू के मामले
वर्ष डेंगू मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 154
2023 89
2024 6
-- -- -- -
डेंगू के लक्षण
- अचानक तेज बुखार होना
- अचानक तेज सिर दर्द होना
- मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना
- आंखों के पीछे दर्द होना
-
डेंगू और मलेरिया पर नियंत्रण को लेकर सोमवार से रेपिड फीवर सर्वे शुरू हो गया है। सर्वे को लेकर टीम को निर्देश दिए गए है कि जहां भी पानी जमा मिलता है वहां पर दवाई डाली जाए। इसके अलावा जिस घर में लारवा मिलता है तो उसे नोटिस दिया जाए और दोबारा उस घर का सर्वे किया जाए।
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम, विशेषज्ञ