फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The company will manage Kalpana Chawla Park under PPP

Fatehabad News: कल्पना चावला पार्क को पीपीपी के तहत संभालेगी कंपनी

Mon, 13 Jan 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 13 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The company will manage Kalpana Chawla Park under PPP
शहर का कल्पना चावला पार्क। संवाद
टोहाना। शहर में कल्पना चावला पार्क को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड (पीपीपी) पर जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए सिंचाई विभाग ने टेंडर खोल दिया है। जिसे मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया है।
विज्ञापन


सोनीपत की कंपनी के नाम टेंडर जारी किया है। कंपनी को 4 लाख रुपये प्रति वर्ष कल्पना चावला पार्क व 5 लाख रुपये सालाना बलियाला हेड को दिया जाएगा। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड के तहत अनुबंधित कंपनी को 5 साल के लिए दिया जाएगा। टेंडर के तहत कंपनी पार्क में कई तरह के झूले लगाएगी। लोगों के खाने-पीने व खरीदारी करने के लिए कैफे व शॉप खुलेगी तथा स्विमिंग पूल में बोट भी चलाई जाएंगी। इसके अलावा अनुबंधित कंपनी अपने मुताबिक यहां पर विभिन्न तरह के गेम्स भी लगा सकती है। अनुबंध के तहत कंपनी यहां पर पार्क का रखरखाव, साफ-सफाई, बिजली पानी तथा सुरक्षा मुहैया करवानी होगी।
विज्ञापन


-उड़नपरी के नाम से कल्पना चावला पार्क को बनाया गया है। नगर परिषद को इसकी सुंदरता के लिए कदम उठाने चाहिए ताकि आमजन को इसका लाभ मिले।

- रमन भाटिया, स्थानीय निवासी

-इस पार्क की देखरेख न होने के चलते हालत बदतर हो चुके हैं, अब विभाग को इसकी ओर ध्यान देना ताकि लोग फिर से यहां आ सके।

-अमित कुमार, स्थानीय निवासी

-



कल्पना चावला पार्क में दिन के समय जुआरी व रात के समय शराबियों का कब्जा हो जाता है। पार्क को सुंदर बनाए रखने के लिए विभाग को जरूरी कदम उठाने चाहिए।

- मुकेश कुमार, स्थानीय निवासी

-



पीपीपी मोड को लेकर टेंडर प्रक्रिया की गई थी। जिसमें एक कंपनी ने आवेदन किया था। जिसको अप्रूवल के लिए उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है, जल्द वर्क आर्डर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-श्याम ढींगरा, कार्यकारी अभियंता नहरी विभाग टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed