फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The company has become used to love

एक कंपनी में करते थे और हो गया प्यार

Sun, 15 Nov 2015 12:28 AM IST
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sun, 15 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
The company has become used to love
 
विज्ञापन



 चेक गणराज्य की एक ब्यूटी गर्ल शनिवार को फतेहाबाद के एक गबरू के साथ प्रेम बंधन में बंध गई।
हुडा के सेक्टर तीन में कम्यूनिटी सेंटर में दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहना कर जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाई। फतेहाबाद निवासी माकपा नेता सरदार हरनाम सिंह का पुत्र शक्ति उर्फ शाक संधू आस्ट्रेलिया में रहता है। वहीं उसके साथ चेक गणराज्य की बारबोरा काम करती है।

 दोनों की आंखें मिली फिर क्या था दोनों में प्यार हो गया और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। रिंग सेरेमनी के बाद बारबोरा भांगड़े और पंजाबी धुन पर जमकर ठुमके लगाए।
विज्ञापन



 शनिवार को सेक्टर तीन के कम्युनिटी सेंटर में माकपा नेता सरदार हरनाम सिंह के बेटे शाक संधू और चेक गणराज्य की बारबोरा की रिंग सेरेमनी में उनके परिवार के साथ मित्र भी इस प्रेम बंधन के गवाह बने। पिंक कलर के लहंगे में चेक गणराज्य की बारबोरा देखते ही बन रही थी। इस दौरान शाक की होने वाली पत्नी बारबोरा ने कहा कि उन्हें भारत की संस्कृति अच्छी लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां के लोग सभ्य और विनम्र हैं। शाक व बारबोरा ने बताया कि  आस्ट्रेलिया में एक अलग कल्चर है। जहां पर दो प्रेमी एक साथ रहकर एक-दूसरे को जान सकते हैं। वह भी एक साल से इक्ट्ठे रह रहे थे।

इस दौरान हमने एक दूसरे को समझा जाना और फिर एक होने का फैसला किया। क्या उनके परिजन इस रिश्ते से खुश हैं तो उन्होंने बताया कि मम्मी-पापा ने कहा तुम खुश हो तो हम भी खुश हैं। बारबोरा से जब पूछा गया कि उन्होंने शाक संधू को ही क्यों चुना तो बारबोरा बोली शाक इज वेरी टरयू।


मम्मी-पापा साथ रहते हैं तो हम क्यों नहीं:
बारबोरा से जब पूछ गया कि यूरोप के विपरीत यहां शादी हमेशा के लिए होती है, एक दो वर्ष के लिए नहीं पर बारबोरा बोली मेरे मम्मी पापा भी तो बरसों से एक साथ शादी निभा रहे हैं।

बारबोरा ने कहा वह शाक के साथ सुरक्षित महसूस करती हैं। अगर विभिन्न सभ्यताएं इसी तरह वेडलाक में बंधेगी तो विश्व और ज्यादा नजदीक आएगा। यह पूछे जाने पर कि अगर उसे स्थायी तौर इंडिया में रहना पड़ जाए तो इस पर वह बोली इसमें वक्त लगेगा। मुझे एडजेस्ट होने में थोड़ी दिक्कत आएगी।



साथ काम करते-करते हो गया प्रेम:

शाक संधू इस मिलन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मैं भी ऑस्ट्रेलिया के सिटी गोल्ड कोस्ट में पढ़ने गया था और यह भी। मैंने 'पैनकेक्स ऑन द राक्स नामक कंपनी में मैंनेजमेंट की जाब की। बारबोरा इस कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने आई थीं और मैंने ही इसे नौकरी के लिए सेलेक्ट किया था। नौकरी के दौरान हम दोस्त बन गए और प्यार हो गया। हमने शादी का फैसला किया तो हम दोनों के अभिभावकों ने खुशी से सहमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed