{"_id":"66d23208819ad567d60171d6","slug":"the-common-man-is-troubled-by-the-potholes-on-the-road-construction-is-not-being-done-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-121637-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सड़क पर बने गड्ढे से आमजन परेशान, नहीं करवाया जा रहा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सड़क पर बने गड्ढे से आमजन परेशान, नहीं करवाया जा रहा निर्माण
Sat, 31 Aug 2024 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 31 Aug 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर बना हुआ गड्डा।
टोहाना। मिलन चौक को जैन समाधि से जोड़ने वाले रोड की हालत खस्ता होने के चलते आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस रोड पर बने गड्ढों में बारिश का पानी जमा हो जाता है। जिसके कारण इनका पता नहीं चल पाता और इनमें गिरने से लोग घायल हो जाते हैं।
गली निवासी प्रदीप धीमान, लक्की व शैंकी ने बताया कि इस सड़क का निर्माण करीब बीस साल पहले हुआ था। उस समय इसके नीचे से पीने के पानी की प्लास्टिक की पाइप लगाई गई है, जो कि लगभग 10 फीट गहरी है। यह लाइन लीक होती रहती है। जिसके कारण सड़क खोखली हो चुकी है। शिकायत करने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग की टीम आकर पाइप की रिपेयर करके चली जाती है।
उन्होंने बताया कि इन गड्ढों को अच्छे तरीके से नहीं भरा जाता। प्रदीप धीमान ने बताया कि इस सड़क को बनाने के लिए कई बार संबंधित विभाग को ट्विटर, नगर परिषद के चेयरमैन व पार्षद के माध्यम से संज्ञान में लाया जा चुका है। विभाग की तरफ से इस सड़क को जल्द बनाने का आश्वासन दिया गया है लेकिन कोई हल नहीं हो पाया है।