फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The cold winds blowing at a speed of 15 kilometers again made us feel the cold

फतेहाबाद: 15 किलोमीटर की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने फिर महसूस करवाई सर्दी

Tue, 14 Feb 2023 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 14 Feb 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
The cold winds blowing at a speed of 15 kilometers again made us feel the cold
फतेहाबाद के गांव बनावाली में लहलहाती गेहूं की फसल।
फतेहाबाद। फतेहाबाद में सोमवार को ठंडी हवाएं चलने से लोगों को दिन में ठंडक का एहसास होता रहा। अलसुबह तो शीतलहर चल रही थी और जो लोग इन दिनों केवल इनर आदि में सैर करने के लिए जाते हैं, उन्होंने एक बार फिर मोटे कोट पहन लिए। ग्रामीण इलाकों में ठंड का अधिक असर देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम में फिर बदलाव आएगा।
विज्ञापन

फतेहाबाद में सोमवार को पारे में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर नौ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिनभर 15 किलोमीटर की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने के कारण लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास हुआ है। ज्ञात रहे कि पिछले तीन-चार दिनों से तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को दिन में गर्मी का एहसास होने लगा था। गेहूं की फसल के लिए भी यह मौसम खराब बताया जा रहा था। सोमवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव आया है।
विज्ञापन

अधिकारी बोले

गेहूं की फसल के लिए 20 डिग्री या इससे कम का तापमान बेहद जरूरी है। इस माह में गेहूं की फसल का दाना फुटने लगता है और उसमें दूध बनता है। फरवरी माह में यही तापमान बना रहा तो गेहूं का दाना अच्छी प्रकार सेे पनपेगा और उत्पादन बढ़ेगा। गेहूं की फसल के लिए ऐसा ही तापमान चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. राजेश सिहाग, डीडीए फतेहाबाद।
पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हरियाणा राज्य में मंगलवार देर रात्रि के बाद हवाओं की दिशा में बदलाव होने से 17 फरवरी तक तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने के साथ साथ कहीं कहीं सतही हवाएं तेज चलने की भी संभावना है। इस दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।
डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
फोटो 24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed