फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The city's sanitation system is in disarray, with garbage scattered throughout the markets until midday

Fatehabad News: शहर में सफाई व्यवस्था बेपटरी, बाजारों में दोपहर तक फैला रहता है कचरा

Sun, 18 Jan 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 18 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The city's sanitation system is in disarray, with garbage scattered throughout the markets until midday
शहर के थाना रोड पर पार्किंग के सामने 11:45 पर कूड़ा उठाते नगर परिषद के सफाई कर्मी। संवाद
फतेहाबाद। शहर में सफाई व्यवस्था समय पर न होने से दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद की ओर से कूड़ा उठाने का कार्य दोपहर तक चलता रहता है, इससे बाजारों में गंदगी और बदबू फैल रही है।
विज्ञापन

थाना रोड स्थित कार पार्किंग के सामने बीच सड़क पर डंपिंग प्वाइंट बनाकर ट्रॉलियों में कूड़ा भरा जा रहा है। इससे परेशान दुकानदारों ने सुबह 9 बजे तक कूड़ा उठान पूरा करने की मांग की है। पालिका बाजार, थाना रोड, हिसार रोड सहित शहर के व्यस्त चौराहों पर सुबह से ही कूड़े के ढेर लग जाते हैं। सफाई कर्मचारी घर-घर और दुकानों से कूड़ा एकत्र कर सड़क के बीचों-बीच जमा कर देते हैं। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से कूड़ा उठाया जाता है, लेकिन यह प्रक्रिया दोपहर 12 बजे तक चलती रहती है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने नगर परिषद से मांग की है कि कूड़ा उठान का समय निश्चित किया जाए और हर हाल में सुबह 9 बजे तक सफाई कार्य पूरा हो जाना चाहिए। उन्होंने बीच सड़क पर डंपिंग प्वाइंट बनाने के बजाय शहर से बाहर या किसी वैकल्पिक स्थान पर कूड़ा एकत्र करने की व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही कूड़ा ले जाने वाली ट्रॉलियों को तिरपाल से ढकने की भी मांग उठाई, ताकि सड़क पर कचरा न गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------


दुकानदारों और राहगीरों में रोष



सड़क पर देर तक कूड़ा पड़े रहने से उठने वाली सड़ांध और बदबू के कारण दुकानदारों का दुकानों में बैठना मुश्किल हो गया है। दुकानदार अशोक नारंग, अशोक सरदाना, देवीलाल सोनी और प्रियंकल भाटिया ने बताया कि सुबह के समय ग्राहक बाजार पहुंचते हैं, लेकिन गंदगी और दुर्गंध के कारण उन्हें परेशानी होती है। इससे उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। वहीं संकरी सड़कों पर कूड़े के ढेर और खड़ी ट्रॉलियों के कारण जाम की स्थिति भी बन जाती है। हवा चलने पर कूड़ा उड़कर दुकानों के भीतर और राहगीरों पर गिरता है।



----------


दुकानदारों ने जताया रोष
दोपहर 12 बजे तक भी कूड़ा नहीं उठता, जबकि नियम अनुसार सुबह 9 बजे तक शहर में सफाई कार्य हो जाना चाहिए।
-अशोक नारंग, दुकानदार
---------



कार पार्किंग के बाहर सुबह देर तक कूड़ा जमा रहता है। उठान के समय धूल उड़ने से लोगों को परेशानी होती है।
-अशोक सरदाना, दुकानदार
-------



शहर में समय पर कूड़ा न उठने से गंदगी और बदबू फैलती है। इससे उनके व्यापार पर गंभीर असर पड़ रहा है।
-देवीलाल सोनी, दुकानदार
-
एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं कि सेकेंडरी प्वाइंट से समय पर कचरा उठाया जाए। जहां भी समस्या आ रही है उसका जल्द समाधान करवाया जाएगा।
-सतपाल सैनी, सीएसआई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed